HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

आदित्य ठाकरे और दिशा पटानी की पुरानी तस्वीर फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल

तस्वीर इन दावों के साथ वायरल है की ठाकरे और रिया चक्रबर्ती की जान-पहचान की वजह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सही तरीके से नहीं हो रही है

By - Archis Chowdhury | 3 Aug 2020 9:42 AM GMT

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल है | तस्वीर में ठाकरे अपनी कार की अगली सीट पर एक महिला के साथ नज़र आ रहे हैं | वायरल पोस्ट में दावा किया गया है की तस्वीर में ठाकरे के साथ दिख रही महिला फ़िल्म एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती हैं | पोस्ट आगे ये भी दावा करता है की ठाकरे के चक्रबर्ती के साथ कथित जान पहचान की वजह से ही मुंबई पुलिस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तहकीकात सही तरीके से नहीं कर रही है | रिया चक्रबर्ती और सुशांत सिंह राजपूत कथित तौर पर साथ थे |

बूम ने पता लगाया की वायरल तस्वीर दरअसल जून 13, 2019 को ली गयी थी और कार में ठाकरे के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी है ना की रिया चक्रबर्ती | ये तस्वीर तब ली गयी थी जब ठाकरे और पटानी, जिनका जन्मदिन एक ही दिन है, साथ लंच पर गए थे |

डॉक्टर कफील खान के रिहाई के वायरल पोस्ट्स फ़र्ज़ी हैं

राजपूत मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में जून 14, 2020 को मृत पाए गए थे | मुंबई पुलिस ने प्रथमदृष्टया तौर पर इस केस को आत्महत्या का मामला बताया था | हालाँकि बाद में सोशल मीडिया पर मौत से जोड़ कर कई तरह के साजिशों पर अटकलबाज़ी शुरू हुई | इसके बाद राजपूत के पिता ने चक्रबर्ती के ख़िलाफ़ 'एबेटमेंट टू सुसाइड' की प्राथमिकी दर्ज कराई |

आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र के टूरिज्म और एनवायरनमेंट राज्य मंत्री हैं |

वायरल तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है 'इसलिए सीबीआई जांच नही हो रही | रिया चक्रबर्ती और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लाल आदित्य ठाकरे....ये रिश्ता क्या कहलाता है' |

पोस्ट  नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्ज़न यहां |

Full View

टाइम्स स्क्वायर पर भगवान राम की तस्वीरें दिखाती यह वायरल फ़ोटो फ़र्ज़ी है

फ़ैक्ट चेक

बूम ने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जांचा तो हमें 2019 से कुछ रिपोर्ट्स मिलें जिनमे ठाकरे और पटानी की उनके जन्मदिन के अवसर पर लंच पार्टी पर जाने के बारे में लिखा गया था | ठाकरे और पटानी, दोनों का जन्मदिन, जून 13 को पड़ता है |

टाइम्स ऑफ़ इंडिया और पिंक विला में छपे आर्टिकल्स में साफ़ लिखा गया है की तस्वीर में ठाकरे के साथ दिख रही महिला पटानी हैं | इसके अलावा रिया चक्रबर्ती का इन आर्टिकल्स में कहीं ज़िक्र तक नहीं है |

हमने पटानी और चक्रबर्ती के इंस्टाग्राम से ली गयी तस्वीरों की तुलना वायरल तस्वीर में दिख रही महिला के साथ की |

Left: Disha Patani; Middle: Woman in the viral photo; Right: Rhea Chakraborty.

तस्वीरों की तुलना करने से साफ़ हो जाता है की कार में ठाकरे के साथ पटानी हैं ना की चक्रबर्ती |


Related Stories