एक्सप्लेनर्स

बिहार में चुनाव तीन चरण में, नतीजे आएंगे 10 नवंबर को

चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महामारी के बीच यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव होगा

By - Saket Tiwari | 25 Sept 2020 2:42 PM IST

बिहार में चुनाव तीन चरण में, नतीजे आएंगे 10 नवंबर को

भारत के चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर ने सितम्बर 25 को किये गए एक प्रेस वार्ता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की योजना बताई | बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तीन चरणों में होगा जो क्रमशः अक्टूबर 28, नवंबर 3 और 7 को होंगे | चुनाव के परिणाम की घोषणा नवंबर 10, 2020 को की जाएगी |

देश और दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है | लोग वैक्सीन के इंतज़ार में हैं | इसी बीच अन्य कई देशों ने चुनाव आयोजित किये हैं पर चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोरा के मुताबिक़ बिहार चुनाव इस वैश्विक महामारी के बीच दुनिया में होने वाला सबसे बड़ा चुनाव होगा जो 72.9 मिलियन वोटर्स के साथ आयोजित किया जाएगा |

चुनाव के चरण

पहला चरण

  • नॉमिनेशन की आखिरी तारीख - 8 अक्टूबर
  • नॉमिनेशन की जाँच -9 अक्टूबर
  • उम्मीदवारी वापस लेना - 12 अक्टूबर
  • चुनाव की तारीख - 28 अक्टूबर

दूसरा चरण

  • नॉमिनेशन की आखिरी तारीख - 16 अक्टूबर
  • नॉमिनेशन की जाँच - 17 अक्टूबर
  • उम्मीदवारी वापस लेना - 19 अक्टूबर
  • चुनाव कि तारीख - 3 नवंबर

तीसरा चरण

  • नॉमिनेशन की आखिरी तारीख - 20 अक्टूबर
  • नॉमिनेशन की जाँच - 21 अक्टूबर
  • उम्मीदवारी वापस लेना - 23 अक्टूबर
  • चुनाव की तारीख - 7 नवंबर

इसके परिणाम 10 नवंबर को घोषित होंगे |


महामारी से सम्बंधित तैयारी

महामारी के चलते मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा | आखिरी घंटा केवल कोविड-19 संक्रमित और क्वारंटाइन में रह रहे लोगो के लिए होगा |

चुनाव का नॉमिनेशन फ़ाइल करते वक़्त उम्मीदवार के साथ केवल दो लोग रह सकते हैं और घर-घर जाकर कैंपेन केवल तीन लोग कर सकते हैं |

चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोरा ने ये अफवाहें ख़ारिज की हैं कि कैंपेन केवल वर्चुअल होगा |

Full View

सुरक्षा बरती जाएगी

चुनाव के दौरान मास्क्स, सोशल डिस्टन्सिंग, सेनिटाइज़शन और टेम्परेचर चेक ज़रूरी होंगे | यह चुनाव बिहार के वर्तमान सरकार की अवधि ख़त्म होंगे से पहले समाप्त होंगे जो 29 नवंबर है |

कौन-कौन सी पार्टियां हैं

इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भारतीय जनता पार्टी, जनता दाल (संयुक्त), कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी है |

कृषि सुधार विधेयकों पर चर्चा क्यों हो रही है?

Tags:

Related Stories