HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
एक्सप्लेनर्स

आज का गूगल डूडल आरती साहा के नाम

साहा एशिया की पहली महिला तैराक हैं जिन्होंने दूसरी कोशिश में इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया

By - Saket Tiwari | 24 Sep 2020 12:36 PM GMT

सितम्बर 24, 2020 का गूगल डूडल कोलकाता में जन्मी तैराक आरती साहा को उनकी 80वीं सालगिरह पर समर्पित किया गया है | वह इंग्लिश चैनल तैर कर पार करने वाली एशिया की पहली महिला तैराक हैं |

तैराकी की जगत में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने जितना कठिन माने जाने वाले इंग्लिश चैनल - केप ग्रीस नेज़ फ्रांस से सैंडगेट, इंग्लैंड - को साहा ने 29 सितम्बर 1959 को तैर कर पार किया था |

आरती का जन्म 24 सितम्बर 1940 को ब्रिटिश भारत के कोलकाता में हुआ था | हुबली नदी पर तैराकी सीखने वाली इस लड़की ने आगे चलकर सचिन नाग से ट्रेनिंग ली और पांच साल की उम्र में अपना पहला गोल्ड मैडल जीता | साल 1960 में आरती साहा भारत की पहली महिला बनी जिन्हें पद्मश्री से नवाज़ा गया था |

इंग्लिश चैनल का वो हिस्सा जो आरती साहा ने 1959 में पार किया था । (गूगल मैप्स)

गूगल डूडल क्या है?

डूडल वह मज़ेदार, आश्चर्यजनक और तात्कालिक बदलाव हैं जो गूगल के लोगो में प्रसिद्ध हस्तियों, वर्षगाठों या महत्वपूर्ण दिनों को चिन्हित करने के लिए किये जाते हैं |

डूडल का आईडिया गूगल के फाउंडर्स लेरी पेज और सर्जी ग्रीन को 1998 में तब आया जब उन्होंने कंपनी के बनने से पहले बर्निंग मैन फेस्टिवल में गूगल के लोगो के दूसरे 'O' पर लकीरें खींची | वह यह बताने की कोशिश कर रहे थे की उनके पास ऑफ़िस नहीं है |


इस घटना के दो साल बाद यानी सन 2000 में दोनों फाउंडर्स ने गूगल में इंटर्नशिप कर रहे डेनिस ह्वांग से बैस्टिले डे पर डूडल बनाने को कहा था | यह डूडल गूगल यूज़र्स को बेहद पसंद आया और तभी से यह गूगल डूडल अक्सर बनाए जाते हैं |

डूडल के आईडिया साधारण लोग भी doodleproposals@google.com पर ईमेल कर सकते हैं |

कौन बनाता है डूडल्स?

डूडल बनाने के लिए एक टीम है जिसे डूडलर्स कहा जाता है | अब तक गूगल ने करीब 4000 डूडल्स बनाए हैं | ऐसी ही एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने आज का डूडल बनाया है और खुदको डूडलर्स में शामिल किया है |

यह गूगल डूडल कोलकत्ता की लावण्या नायडू ने बनाया है | इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी कलाकृति पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा: "अभी भी खुद को इस बारे में चुटकी काट रही हूँ! आज के गूगल डूडल (देश कवरेज- भारत, आइसलैंड, ब्रिटेन, इटली) के लिए अतिथि आर्टिस्ट होने का सम्मान मिला जो दिग्गज भारतीय तैराक आरती साहा - अंग्रेजी चैनल पर तैरने वाली पहली एशियाई महिला! - का 80 वां जन्मदिन मनाने के लिए था |"


गूगल डूडल में भारत के कुछ अन्य महत्वपूर्ण दिनों को सेलिब्रेट किया गया है | इसमें भारत का स्वतंत्रता दिवस 2020, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी की 87वीं सालगिरह और जानी मानी लेखिका इस्मत चुग़ताई की 107 वीं सालगिरह शामिल है |







Related Stories