HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

ट्रैक्टर से स्टंट करते इस व्यक्ति का वीडियो किसान आंदोलन से नहीं है

दावा किया जा रहा है कि वीडियो किसान आंदोलन में 26 जनवरी को होने वाली परेड की तैयारी दिखाता है |

By - Debalina Mukherjee | 7 Jan 2021 9:13 AM GMT

हरियाणा में ट्रैक्टर से करतब दिखाते एक व्यक्ति का पुराना वीडियो वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़ा जा रहा है | दावा है कि किसान आने वाले गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारी कर रहे हैं |

यह वीडियो हज़ारों की संख्या में शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख रहे हैं | फ़ेसबुक और ट्विटर पर यह वीडियो तब वायरल है जब किसानों ने इस गणतंत्र दिवस राजपथ पर होने वाली परेड के साथ दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली के साथ 'किसान परेड' निकालने का दावा किया है | आज भी दिल्ली के आसपास कई इलाकों में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली है |

विजय माल्या ने नहीं दिया भाजपा को यह 35 करोड़ का चेक

इस वीडियो के साथ एक कैप्शन है जिसमें लिखा है: ''26 जनवरी की परेड़ की तैयारी ठीक है ना। जय जवान जय किसान''

नीचे कुछ पोस्ट्स देखें और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां देखें |






क्या TIME मैगज़ीन ने योगी आदित्यनाथ के कोविड-19 प्रबंधन की प्रशंसा की है?

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वायरल वीडियो के एक कीफ़्रेम के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें यही वीडियो यूट्यूब पर 11 फ़रवरी 2020 को अपलोड किया हुआ मिला |

इस वीडियो का शीर्षक था: "1 टायर पर घुमा दिया ट्रैक्टर // सुभाष हरियाणा 855।। Swaraj 855 Dangerous Stunt'

Full View

इसके बाद हमनें "सुभाष हरियाणा ट्रैक्टर स्टंट" कीवर्ड्स के साथ खोज की और यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो पाए जो ट्रैक्टर से स्टंट दर्शाते हैं | सभी वीडियो में वही व्यक्ति स्टंट करता है जो वायरल वीडियो में दिखाई देता है | कई वीडिओज़ में इस व्यक्ति का नाम सुभाष लठवाल उल्लेखित है |

Full View

बूम ने सुभाष की फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल ढूंढी और हमें वास्तविक वीडियो 3 फ़रवरी 2020 को पोस्ट किया हुआ मिला |

Full View

हमनें सुभाष लठवाल से संपर्क किया है | जवाब मिलते ही लेख अपडेट किया जाएगा | जबकि बूम इस घटना की जगह नहीं बता सकता, हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वीडियो 11 महीने पुराना है और किसान आंदोलन से सम्बंधित नहीं है |

Related Stories