HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या वाकई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इज़राइली प्रधानमंत्री को भेंट में दी थी श्रीराम की तस्वीर ?

योगी आदित्यनाथ ने भेंट में दिया कुम्भ-2019 का लोगो, फोटोशॉप करके तस्वीर की गयी वायरल

By - Sumit | 17 Nov 2018 2:31 PM GMT

  इस साल की शुरुआत में जनवरी 16 को इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत के दौरे पर आये थे | उसी दौरान नेतन्याहू उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भी मिले और उस मुलाकात के लगभग ग्यारह महीने बाद दोनों राजनेताओं की एक साथ ली गयी एक तस्वीर फोटोशॉप करके वायरल की जा रही है |   मनोज कुमार नामक शख्स के फेसबुक प्रोफाइल से 'Atalji Amar Rahen अटलजी अमर रहें' फ़ेसबुक पेज पर शेयर किये गए इस तस्वीर में आदित्यनाथ नेतन्याहू को भगवान श्रीराम की एक तस्वीर भेंट करते नज़र आते हैं | पोस्ट पर लिखा है:
मंदिर वहीँ बनाएंगे हर राम भक्त बोले जय जय श्रीराम
|   आपको बता दे की इस पोस्ट पर दिखाई दे रही तस्वीर असल के साथ छेड़-छाड़ करके शेयर की गयी है |   जांच पड़ताल   बूम ने गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च के सहारे इस तस्वीर के बारे में और जानकारी निकाली | ये तस्वीर दरअसल तब की है जब अपने भारत-दौरे के वक्त इज़राइली प्रधानमंत्री ताज महल देखने आगरा पहुंचे थे | इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी नेतन्याहू से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश के कृषि, सिंचाई, जल और विकास के मुद्दों से अवगत कराया |   इसी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नेतन्याहू को वर्ष 2019 में प्रयागराज (इलाहबाद) में हो रहे कुम्भ मेले का लोगो भी भेंट किया था | उस तस्वीर के साथ छेड़-छाड़ करके लोगो की जगह भगवान राम की तस्वीर लगा के इसे वायरल किया गया है | कई प्रमुख समाचारपत्रों में इस मुलाकात की रिपोर्ट असल तस्वीर के साथ प्रकाशित हुई थी | रिपोर्ट्स
यहां
और यहां पढ़ें |  
  असल तस्वीर ये है |   मुख्यमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी असल तस्वीर ट्वीट की गयी थी |   pic.twitter.com/XqC6SNyQst

Related Stories