फैक्ट चेक

क्या अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में लोगों ने निकाली रैली? फ़ैक्ट चेक

बूम ने पाया की वीडियो मई 2018 में शूट किया गया था एवं इसका कश्मीर मुद्दे से कोई सम्बन्ध नहीं है

By - Saket Tiwari | 29 Aug 2019 6:26 PM IST

Sindhudesh-rally

एक रैली की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर इन दिनों काफ़ी वायरल है | दावा किया जा रहा है की कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 A हट जाने के बाद सिंध प्रान्त में लोग पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे हैं | यह दावे झूठे हैं |

वीडियो में दिख रही बाइक रैली का अनुच्छेद 370 से कुछ लेना देना नहीं है | सिंधु देश की मांग सालों से चल रही है | कैप्शन में लिखा है: धारा 370 और 35A के हटने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रैली निकाली। सिंध को पकिस्तान से अलग करने के लिए।।। 🇮🇳🇮🇳🚩🚩🚩🚩🚩🚩🇮🇳 जिये सिंध नेहरु के पाप की सजा भुगत रहा सिन्धु | (Sic)

वीडियो में कई लोग बाइक पर, कार में, एवं पैदल चलते दिख रहे हैं | लोगों के हाथ में झंडे है एवं पूरी भीड़ रोड को घेर कर चलती रहती है | आप वायरल पोस्ट नीचे देख सकते हैं एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

Full View
Sindhudesh rally viral on FB following abrogation of Article 370
फ़ेसबुक पर वायरल हो रही पोस्ट

क्या है सिंधुदेश?

पाकिस्तान का दक्षिण भाग सिंध कहलाता है | सिंधु देश मूवमेंट जी.एम सईद द्वारा शुरू किया गया था जिसका मकसद था पाकिस्तान से अलग होकर एक देश बनना | यहाँ पढ़ें |

यह गुजरात में भारत से जुड़ता है | सिंधी राष्ट्रवादी पार्टी ने यह विचारधारा एक अलग देश बनाने के लिए 1972 में शुरू की थी | बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग हो जाने के बाद जी.एम सईद ने इस विचारधारा को और पैना किया एवं जोर शोर से अलग देश की मांग की | यह विरोध दशकों पुराना है |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वीडियो को की फ्रेम्स में तोड़ा और रिवर्स इमेज सर्च कर पाया की वीडियो 2018 से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है | इस वीडियो को मुहम्मद हसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है |

Full View

हालांकि समान वीडियो तो किसी मुख्यधारा के मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित नहीं किया गया है | इस चैनल पर क्लिप का समय और दिन पता चलता है | बूम यह पता लगाने में असमर्थ था की यह रैली कब हुई थी | यह अनुमान लगाया जा सकता है की यह सिंध प्रान्त के सन्न इलाके के आस पास का है | इस अनुमान का कारण है की हमें कई वीडिओज़ मिले है जो इसी तरह की रैली या विरोध प्रदर्शन के हैं | नीचे देखें |

Full View

Related Stories