HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या अमित शाह ने 100 करोड़ घुसपैठियों के भारत में प्रवेश करने की बात कही? फैक्टचेक

इंडियन एक्सप्रेस ने अमित शाह के उद्धरण को गलत तरीके से पेश करते हुए कहा 100 करोड़ घुसपैठियों के भारत में प्रवेश किया है। हालांकि, समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में सुधार किया है, लेकिन बयान वायरल हो गया है।

By - Nivedita Niranjankumar | 27 Sep 2018 12:36 PM GMT

  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस हफ्ते सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा में रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि, शाह ने भारत में 100 करोड़ घुसपैठियों के भारत में प्रवेश करने की बात कही है। हालांकि, दिल्ली में उनके भाषण की एक तथ्य-जांच से पता चलता है कि अखबार, इंडियन एक्सप्रेस ने शाह के उद्धरण को गलत तरीके पेश किया है। अखबार ने बाद में अपने लेख में सुधार किया था।   23 सितंबर को, अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल महाकुंभ समारोह के हिस्से के रूप में एक भाषण दिया था। शाह के प्रवासी विरोधी भाषण में, प्रवासियों को "घुसपैठियों" और "दीपक" के रूप में संदर्भित करने के लिए ऑनलाइन मंच पर भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है।   इंडियन एक्सप्रेस में 24 सितंबर को प्रकाशित एक लेख ने शाह के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। लेख के मुताबिक शाह ने '100 करोड़ घुसपैठियों के देश में प्रवेश' करने की बात कही थी ।   अखबार ने हिंदी में शाह के भाषण का एक उद्धरण प्रकाशित किया, ”दिल्ली के अंदर अवैध घुसपैठियों से परेशानी है या नहीं? इन्हें देश से निकालना चाहिए या नहीं? 100 करोड़ की तादाद में घुसपैठी घुस आए हैं और दीमक की तरह चाट गए हैं देश को। ”  
Image of The Indian Express's September 24, 2018 edition   बूम ने बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से शाह के भाषण को सुना और देखा और पाया कि शाह ने कभी भी 100 करोड़ का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि केवल 'करोड़' कहा है।   24 मिनट (यूट्यूब काउंटर) के बाद अमित शाह कहते हैं, 'दिल्ली के अंदर अवैध घुसपैठ है। इससे परेशानी है या नहीं है बताओ? …..ये घुसपैठियों को निकालना चाहिए या नहीं चाहिए? देश में करोड़ों की संख्या में घुसपैठी घुसे हुए हैं। दीमक की तरह चाट गए हैं देश के भविष्य को। उनको उखाड़ फेंकना चाहिए या नहीं चाहिए?’   https://youtu.be/J1Fff8RKNBI   इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी कहानी में सुधार किया और त्रुटि को समझाते हुए नीचे एक नोट भी शामिल किया, हालांकि कहानी का यूआरएल अभी भी पिछला शीर्षक ही है।   "(इस रिपोर्ट के पहले संस्करण ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गलत तरीके से उद्धृत करते हुए कहा था कि 100 करोड़ अवैध घुसपैठियों ने देश में प्रवेश किया था। शाह ने कहा था कि अवैध घुसपैठियों ने देश में प्रवेश किया था)" - द इंडियन एक्सप्रेस  
   
Screenshot of the correction published by The Indian Express   शाह को लक्षित करते हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलत लेख को ट्वीट किया।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार प्रभारी, आरएस सुरजेवाला ने 24 सितंबर को गलत कहानी साझा किया।   RS Surjewala,Communications-in charge of the All Indian Congress Committee,shared the incorrect story on September 24.  
  सुरजेवाला की तरह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल ने भी उसी लेख को ट्वीट किया। https://platform.twitter.com/widgets.js   कर्नाटक कांग्रेस द्वारा किया गया ट्वीट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और पार्टी के अहम शख्सों द्वारा लाइक किया गया था।  
https://platform.twitter.com/widgets.js   कांग्रेस के सदस्यों के अलावा, राज्यसभा सदस्य मनोज के झा ने भी यह गलत बयान ट्वीट किया था।   https://platform.twitter.com/widgets.js   फिल्म निर्माता राकेश शर्मा ने भी इस गलत कहानी को ट्वीट किया।  

Related Stories