HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या वाकई एक बच्चे ने राहुल गाँधी को ‘मोदी-मोदी’ कह कर चिढ़ाया ? – फैक्ट चेक

एडिट किये गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि एक बच्चे ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है |

By - Nivedita Niranjankumar | 31 Jan 2019 6:14 PM GMT


फ़ेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि एक छोटे बच्चे ने राहुल गांधी का अपमान किया है। कहा जा रहा है कि जब राहुल बच्चे से बात करने की कोशिश कर रहे थे तो वह बच्चा 'मोदी मोदी' के नारे लगाने लगा | आपको बता दें की यह वीडियो फ़र्ज़ी है तथा ऑडियो के साथ छेड़छाड़ करके मूल वीडियो को संपादित किया गया है |

Full View

25 जनवरी, 2019 को आम प्रेस नामक एक फेसबुक पेज ने 17 सेकेंड लम्बा यह वीडियो शेयर किया है जिसमें गांधी को इस बच्चे से बात करते हुए इसे गुलाब का फूल भेंट करते दिखाया गया है| इसके  साथ ही हिंदी में कैप्शन है: ये दिन देखने से पहले मुझे मौत क्यों नही आ गई |क्या अब ये छोटे छोटे भाजपाई बच्चे भी राहुल सर को ज़लील करेंगे।” 

पोस्ट को लगभग 70,000 बार देखा गया और 600 से अधिक शेयर मिले हैं |

The video is viral on Facebook with the same caption in Hindi

इसी वीडियो को अन्य यूज़र्स द्वारा भी उसी कैप्शन के साथ शेयर किया गया है |

https://www.instagram.com/p/Bs-35PpAk9P/

जांच पड़ताल 

बूम ने 17 सेकंड के वीडियो को देखा तो पाया कि 'मोदी मोदी’ का जाप अंत की ओर दिखाई देता है जब बच्चे का चेहरा कैमरे की उलटी दिशा में है | वीडियो में गांधी को उस लड़के को, जो अपने पिता की गोद में है, गुलाब भेंट करते हुए देखा जा सकता है |

वह उसे हिंदी में "माइक पकड़ो" कह रहे है। संपादित वीडियो के अंत में, गांधी उस लड़के से पूछते हैं, "आप क्या कहना चाहते हैं", जिसके जवाब में आप "मोदी मोदी" की आवाज़ सुन सकते हैं |

बूम ने मूल वीडियो की तलाश की और इसे गांधी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाया जिसे 23 जनवरी को अपलोड किया गया था। इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन के अनुसार वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी का है |

मूल वीडियो में दिखने वाला लड़का गांधी के बार बार पूछे जाने के बावजूद कुछ भी नहीं कहता है | अंत में वीडियो में गांधी को लड़के से पूछते हुए दिखाया गया है, "आप क्या कहना चाहते हैं", और लड़का अपना चेहरा कैमरे से दूसरी ओर घुमा लेता है | आदमी उसे अपनी बाहों में पकड़े हुए "कुछ कहने" के लिए कह रहा है लेकिन लड़का चुप रहता है |

Related Stories