HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

राहुल गाँधी के उज्जैन रैली में 'मोदी-मोदी' के नारों वाला ये वीडियो फ़ेक है

वीडियो राहुल गाँधी के संकल्प यात्रा के दौरान अक्टूबर 29 को मध्य प्रदेश में दिए गए एक भाषण से क्लिप किया गया है

By - Sumit | 31 Oct 2018 9:00 AM GMT

 

राहुल गाँधी एक बार फ़िर से फेक न्यूज़ के ज़द में हैं | इस दफ़ा निशाने पर है कांग्रेस संकल्प यात्रा के दौरान राहुल द्वारा उज्जैन में अक्टूबर 29 को सम्बोद्धित की गई एक  सभा | सोशल मीडिया पर वायरल होते इस फ़ेक पोस्ट में एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जनता को सम्बोद्धित करने के दौरान ही भीड़ में से मोदी-मोदी के नारें लगने लगते हैं |

 

Full View

 

आपको बता दे की ये वीडियो क्लिप फ़ेक है |

 

इस फ़ेक न्यूज़ की पोल खोलने के लिए हमें कुछ ख़ास नहीं करना पड़ा | बूम ने राहुल गाँधी के अक्टूबर 29 को उज्जैन में सम्बोद्धित की गयी रैली के वीडियोस यूट्यूब पर देखें | अपने 35 मिनट के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राफेल से लेकर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बोलें |

 

जब राहुल गाँधी किसानों के बारे में बोल रहे थे तब एक मौके पर उन्होंने कहा: "मैं किसानो की बात करता हूँ और बहुत सी चीज़ें कही जा सकती हैं..." | ठीक इसी वक्त भीड़ में से किसी ने चिल्ला कर उनसे कुछ पूछा | भीड़ में से जो आवाज़ आई थी वो उतनी साफ़ नहीं थी पर ध्यान से सुनने पर ये पता चलता है की वो मोदी-मोदी का नारा हरगिज़ नहीं था | वहीँ क्लिप किये वीडियो में हम मोदी-मोदी के नारें साफ़ सुन सकते हैं | ठीक इसी वक्त राहुल बोलते हैं: "ठहरिये भइआ बोलने दीजिये |" क्लिप किये गए वीडियो में इसी जगह पर मोदी-मोदी के नारें जोड़े गए हैं |

 

फिलहाल इस वीडियो को कई फेसबुक पेजों से शेयर किया जा रहा है | हालाँकि प्रमुखता से ये आनंद शर्मा नाम के एक शख्स के प्रोफाइल से शेयर हो रहा है | शर्मा की प्रोफाइल में उनका परिचय ये बताया गया है: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बीजेपी आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग मध्यप्रदेश |

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण यहां देखें | जिस हिस्से को क्लिप करके वायरल किया गया है वो 32:23 के बाद आता है |

Full View

असल वीडियो

Related Stories