Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • यमन के बेघर व्यक्ति के मृत शरीर की...
फैक्ट चेक

यमन के बेघर व्यक्ति के मृत शरीर की तस्वीर गुजरात से जोड़कर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल पोस्ट का दावा फ़र्ज़ी है, तस्वीर में मृत व्यक्ति गुजरात का पप्पू शुक्ला नहीं बल्कि यमन का इस्माइल हादी है।

By - Dilip Unnikrishnan |
Published -  31 Oct 2020 6:16 PM IST
  • यमन के बेघर व्यक्ति के मृत शरीर की तस्वीर गुजरात से जोड़कर वायरल

    आवारा कुत्तों से घिरे एक बेघर यमनी व्यक्ति के मृत शरीर की एक तस्वीर फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर तस्वीर को गुजरात का बताकर शेयर किया जा रहा है। यमनी समाचार साइटों और सोशल मीडिया यूज़र्स के अनुसार, मृत युवक की पहचान इस्माइल हादी के रूप में हुई है, जो 20 अक्टूबर को यमन के इब्ब शहर में मृत पाया गया था।

    सोशल मीडिया यूज़र्स इस दावे के साथ तस्वीर शेयर कर रहे हैं कि मृत युवक का नाम पप्पू शुक्ला है और वह गुजरात में मृत पाया गया था। पोस्ट का दावा है कि एक बेघर व्यक्ति पप्पू शुक्ला ने कई सालों तक आवारा कुत्तों की देखभाल की और उनका पालन पोषण किया। जब उसकी मृत्यु हुई तो कुत्ते उसके शव से दूर नहीं हट रहे थे।

    क्या पाकिस्तान की संसद में 'मोदी मोदी' के नारे लगाए गए ?

    फ़ेसबुक पर तस्वीर शेयर करते हुए न्यूज़ इंडिया नाम के एक पेज ने लिखा कि "यह गुजरात राज्य (भारत) के एक बेघर व्यक्ति श्री पप्पू शुक्ला जी का एक मृत शरीर है जिन्होंने कई सालों से त्याग दिए गए कुत्तों की देखभाल की। वह कल मर गये और उनके प्यारे कुत्तों ने उनके शरीर को घेर लिया और उनको छोड़ने से इंकार कर दिया।

    इसलिए कहते हैं गरीब पैसों से गरीब जरुर हो सकता है पर दरियादिली में अमीर से भी ज्यादा अमीर होते हैं ..वो बेजुबान जानवर जरुर है पर भावनाएं उनके अंदर भी होती है और जिसने उन बेजुबान जानवरों को पाला हो वही उनके साथ ना रहे तो उनको कैसा लगेगा।

    पप्पू शुक्ला जी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

    पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें

    पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें। अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें।

    This is a dead body of Mr. Pappu Shukla ji, a homeless man from Gujarat State (India) who took care of abandoned dogs for many years. He died yesterday and his beloved dogs surrounded and protected his body, refusing to leave his side.. May Pappu Shukla ji Rest In Peace🙏 pic.twitter.com/uUOghaURy9

    — ICEMAN (@iceman93fk) October 26, 2020

    ट्वीट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें।

    This is a dead body of Mr. Pappu Shukla ji, a homeless man from Gujarat State (India) who took care of abandoned dogs for many years. He died yesterday and his beloved dogs surrounded and protected his body, refusing to leave his side.. May Pappu Shukla ji Rest In Peace 😢 pic.twitter.com/QGLjQjAMNn

    — Kavish (@azizkavish) October 26, 2020

    ट्वीट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें।

    फ़्रांस: यमन का पुराना वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल

    फ़्रेंच प्रेज़िडेंट पर अण्डों के हमले का यह वीडियो तीन साल पुराना है

    फ़ैक्ट चेक

    ट्विटर यूज़र यमनी अकादमिक नदवा डावसारी ने 20 अक्टूबर को इस ट्वीट के जवाब में कहा कि मृत व्यक्ति यमन के इब्ब से इस्माइल हादी था।

    Ismael Hadi, a homeless man from Ibb #Yemen, fed stray dogs. This morning people found him dead with his dogs refusing to leave his side. 💔❤️ pic.twitter.com/symVBZ1yHj

    — Nadwa Dawsari (@Ndawsari) October 20, 2020

    बूम ने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च पर खोजा तो कई अरबी वेबसाइटों में इस्माईल हादी की मौत की ख़बर मिली। अल जज़ीरा की अरबी वेबसाइट मुबाशिर ने 20 अक्टूबर की रिपोर्ट में हादी की मौत से जुड़ी ख़बर प्रकाशित की।

    حزينة ومفجوعة على فراق الرجل الذي رعاها، كلاب لا ترضى مفارقة صاحبها المتوفى، جذبت انتباه المارة في محافظة إب اليمنية 💔إسماعيل هادي.. رجل يمني فقير، يبيت في الشارع لكنه كان يطعم هذه الكلاب ويعتني بها، منظر محزن تحسر عليه رواد التواصل الاجتماعي 😢 pic.twitter.com/dfaanDkkNs

    — AJ+ عربي (@ajplusarabi) October 21, 2020

    हादी की स्टोरी को अरबी सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी व्यापक रूप से शेयर किया है।


    مشهد مؤلم 😢💔

    رغم فقره .. المواطن اليمني (إسماعيل محمد هادي) ظل يطعم الكلاب .. وحين مات مكثت بجانب جثة صاحبها الوفي بعد خروج روحه!

    المكان: محافظة #إب - #اليمن pic.twitter.com/ap9NTxqRFo

    — وطن. يغرد خارج السرب (@watan_usa) October 20, 2020

    नमाज़ पढ़ते प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का वीडियो फ़्रांस का नहीं है

    Tags

    GujaratPappu ShuklaYemenFact CheckFake NewsAl Jazeera
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीर दिखाती है कि गुजरात में आवारा कुत्ते बेघर व्यक्ति के मृत शरीर से दूर नहीं हट रहे।
    Claimed By :  Social Media
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!