Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • फ़्रांस: यमन का पुराना वीडियो फ़र्ज़ी...
फैक्ट चेक

फ़्रांस: यमन का पुराना वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल

बूम ने पाया कि यह वीडियो सना, यमन में 9 नवंबर, 2019, को फ़िल्माया गया था

By - Nivedita Niranjankumar |
Published -  30 Oct 2020 7:21 PM IST
  • फ़्रांस: यमन का पुराना वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल

    यमन में फ़िल्माया गया 2019 का एक वीडियो जिसमें पैग़ंबर मुहम्मद (Prophet Mohammed) का जन्मदिन मनाने इकठ्ठा हुई भीड़ को दिखाया गया है, फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है | नेटिज़ेंस इसे फ़र्ज़ी तरह से हाल में फ़्रांस के शिक्षक के क़त्ल से जोड़ रहे हैं |

    इस वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि मुसलामानों की यह भीड़ फ़्रांस में इकठ्ठा हुई है | इसके अलावा यह वीडियो इस दावे के साथ भी वायरल है कि यह भीड़ चेचन्या में इकठ्ठा हुई है | यह दोनों ही दावे गलत हैं |

    दो हफ़्तों पहले 16 अक्टूबर, 2020, को फ़्रांस के 'du Bois d'Aulne' कॉलेज में शिक्षक सैमुएल पैटी (Samuel Paty) का चेचन उत्पत्ति वाले एक उग्र इस्लामी अब्दोलाख अबॉयज़िदोविच ने सर कलम कर दिया | अब्दोलाख ने यह इसलिए किया क्योंकि सैमुएल पैटी ने 'फ़्री स्पीच' पर लेक्चर दिया जिसमें उन्होंने पैग़म्बर मुहम्मद के विवादित कार्टून दिखाए |

    नमाज़ पढ़ते प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का वीडियो फ़्रांस का नहीं है

    कुछ पोस्ट्स नीचे देखें |

    आज फ्रांस है, कल आपका देश हो सकता है ।

    इसलिये जागरुक बनो pic.twitter.com/9AxFwrif4t

    — ᑎEᕼᗩ ᑕᕼOᑌᗪᕼᗩᖇY (@ImNehaChoudhary) October 25, 2020

    दूसरा दावा फ़र्ज़ी तरीके से इस वीडियो को चेचन्या का बताता है | चेचन्या मुस्लिम मेजोरिटी वाला एक रूसी देश है | बीसवीं सताब्दी में रुसी फ़ोर्सेस और इस्लामिक अलगाववादियों के बीच लड़ाइयों के बाद फ़्रांस ने कई लोगों को शरण दी थी | शिक्षक पर इस हमले से फ़्रांस में बड़ी मात्रा में प्रदर्शन हो रहे हैं और चेचन्या से आये शरणार्थियों और अब फ़्रांस में सेटल हो चुके लोगों के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट हो रही हैं |

    इस वीडियो के साथ वायरल कैप्शन यूँ है: चेचेन्या में लाखों मुसलमान गुस्ताख़े रसूल फ्रांस के ख़िलाफ़ अल्लाह के रसूल की मोहब्बत में सड़कों पर आ गए |

    यह दावे ट्विटर और फ़ेसबुक पर वायरल हैं |

    फ़र्ज़ी: सूडान में जर्मन एम्बेसी पर 2012 के हमले को फ़्रेंच एम्बेसी से जोड़ा

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने पाया कि यह वीडियो दरअसल पैग़ंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर इकट्ठा हुए लोगो को दिखाता है | यह यमन में नवंबर 2019 को फ़िल्माया गया था | हमनें वायरल वीडियो के एक फ़्रेम के साथ खोज की और नवंबर 2019 के कई आर्टिकल्स मिले जिसमें यही दृश्य थे |

    रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह दृश्य पैग़ंबर मुहम्मद के जन्मदिन का है जो यमन की राजधानी सना में आयोजित हुआ था |

    धमार न्यूज़, यमन, के एक लेख में हमें वायरल वीडियो के समान एक लोगों मिला | इस लोगो में लिखा था - अंसार अल्लाह मीडिया सेंटर | इससे संकेत लेकर खोज करने पर हमें एक न्यूज़ साइट मिली जो यमन में हौथी मूवमेंट से जुड़ी है |

    इसके बाद अरबी कीवर्ड्स के साथ खोज करने पर 9 नवंबर, 2019, का एक लेख मिला जिसमें वायरल वीडियो से मिलते जुलते विसुअल्स हैं |


    इस रिपोर्ट के मुताबिक़ भीड़ पैग़ंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए इकठ्ठा हुई थी | इसके बाद हमें ए.ऍफ़.पी.टीवी, ए.ऍफ़.पी न्यूज़ एजेंसी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, पर इसी कार्यक्रम के दृश्य मिले जो 9 नवंबर, 2019 को फ़िल्माए गए थे |


    फ़्रांस में हुए शिक्षक के क़त्ल के मामले को लेकर वायरल हो रही कई फ़र्ज़ी ख़बरों को बूम ने पहले भी ख़ारिज़ किया है | नीचे पढ़ें |

    फ़र्ज़ी: सूडान में जर्मन एम्बेसी पर 2012 के हमले को फ़्रेंच एम्बेसी से जोड़ा

    Tags

    France newsFrench teacher beheadingFake newsFact checkChechan origin boyFrance teacher newsProphet MohammedCaricatureSanaa YemenYemen video
    Read Full Article
    Claim :   \"चेचेन्या में लाखों मुसलमान गुस्ताख़े रसूल फ्रांस के ख़िलाफ़ अल्लाह के रसूल की मोहब्बत में सड़कों पर आ गए !!\"
    Claimed By :  Social media
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!