Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक: गाजियाबाद के सूर्या...
फैक्ट चेक

फैक्ट चेक: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड से जोड़कर असंबंधित वीडियो हो रहे वायरल

BOOM की जांच में पता चला कि वायरल हो रहे दोनों वीडियो पुराने हैं और दो अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  2 Jun 2026 2:19 PM IST
  • Listen to this Article
    Two viral videos falsely linked to the Surya Chauhan murder case.

    सोशल मीडिया पर सूर्या हत्याकांड से जोड़कर दो असंबंधित और पुराने वीडियो वायरल हैं. अंतिम संस्कार के एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि आरोपी असद का भाई उसकी मौत का बदला लेने की बात कर रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में एक शख्स किसी पर चाकू घोंपता नजर आ रहा है, जिसे सूर्या की हत्या का बताया जा रहा है.

    बूम ने पाया कि पहला वीडियो दिल्ली और दूसरा वीडियो चंडीगढ़ का है. दोनों वीडियो सूर्या हत्याकांड से पहले से इंटरनेट पर मौजूद हैं और अलग-अलग घटनाओं से संबंधित हैं.

    गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूर्या चौहान की असद और उसके साथियों द्वारा बकरीद वाले दिन हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 31 मई को असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. वहीं प्रशासन की ओर से असद के घर पर बुलडोजर एक्शन का नोटिस चस्पा कर 15 दिन के भीतर इसे खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वीडियो एक

    फेसबुक पर एक यूजर ने अंतिम संस्कार में रोते-बिलखते लोगों के वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि कब्र पर मौजूद असद के भाई ने कहा है कि 'बदला जरूर लूंगा'. (आर्काइव लिंक)

    एक्स पर इसी वीडियो को शेयर करते हुए अन्य यूजर ने लिखा, 'असद के मौत पर मातम मनाने वाले भी उतने ही गुनहगार है, जितना की असद.' (आर्काइव लिंक)

    वीडियो दो

    एक्स पर मारपीट के फुटेज को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बकरीद पर दरिंदों ने कुछ ऐसे सूर्या चौहान को मारा. चाकू लेकर सब एक साथ एक निहत्थे पर भिड़ गए. असद ने फिर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाया अपनी बहादुरी का बखान करते हुए...' (आर्काइव लिंक)

    BOOM इससे पहले सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी असद के नाम पर वायरल किए जा रहे एक वीडियो का फैक्ट चेक कर चुका है, जिसके साथ दावा किया गया था कि हत्या के बाद असद ने अपना जुर्म बताते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. रिपोर्ट यहां पढ़ें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    पहला वीडियो दिल्ली के वेलकम इलाके का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 21 मई 2026 को किए गए ऐसे पोस्ट मिले, जिनके साथ दी जानकारी में बताया गया कि यह मामला दिल्ली के वेलकम इलाके का है, जहां अमान कुरैशी की हत्या के बाद उसकी कब्र पर उसके भाई मोइन कुरैशी ने कथित तौर पर कहा था कि "तेरा बदला लूंगा."

    आगे इस घटना पर हमें पीटीआई, नवभारत टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस, अमर उजाला और ईटीवी भारत की रिपोर्ट मिली. इन रिपोर्ट के मुताबिक वेलकम इलाके में केशव चौक के पास 19 और 20 मई की मध्यरात्रि में 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    खबरों के अनुसार यह रिवेंज किलिंग का मामला था. अमान के भाई मोइन पर फैजान नाम के शख्स की हत्या का आरोप था और इस मामले में वह जेल में बंद था. अमानुल्लाह की मौत के बाद मोइन को अपने भाई की अंतिम विदाई में शामिल होने और कब्र पर मिट्टी देने के लिए लाया गया था. इस दौरान वायरल वीडियो समेत कई वीडियो सामने आए थे जिनमें उसे हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है.



    दूसरा वीडियो चंडीगढ़ का है

    रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली जिसके मुताबिक यह घटना 12 मई 2026 की है, जब चंडीगढ़ के दड़वा इलाके में 20 वर्षीय युवक सूरज कुमार की हत्या कर दी गई. सूरज ड्यूटी के बाद बाइक से लौट रहा था, तभी पांच युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर चाकू से कई वार किए.

    हालत गंभीर होने पर सूरज को जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट में वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बताया गया कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात के दौरान लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया.

    घटना पर दैनिक जागरण, न्यूज 18 और आजतक की रिपोर्ट भी देखी जा सकती है. पंजाब केसरी की 16 मई 2026 की रिपोर्ट में बताया गया कि सूरज हत्याकांड मामले में पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.


    यह भी पढ़ें -गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपियों से जोड़कर मध्य प्रदेश का वीडियो वायरल


    Tags

    GhaziabadUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के भाई ने उसकी कब्र पर कहा कि बदला जरूर लूंगा.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!