एक्सप्लेनर्स

शिवराज सिंह चौहान के 2017 का 'फ्लाइंग किस' वीडियो हुआ फ़िर से वायरल

वीडियो में शिवराज सिंह चौहान की सभा में आवाज़ आती है "मामाजी, आई लव यू |" पोस्ट दावा करता है की भले मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं है, मगर जनता अब भी चौहान की दीवानी है

By - Sumit | 14 Dec 2018 6:23 PM IST

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आने के बाद पुराने वीडियोस को भ्रामक कैप्शंस के साथ फ़िर से वायरल करने का दौर सा चला है | इसी सिलसिले में एक और कड़ी जोड़ता हुआ वर्ष 2017 का यह वीडियो एक बार फ़िर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |   Full View
  वीडियो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भीड़ में किसी कार्यकर्ता के "आई लव यू" का जवाब "आई लव यू टू" बोल कर और "फ्लाइंग किस" देकर देते हैं | वीडियो के साथ शेयर किये गए सन्देश में लिखा है: सत्ता से तो निकाल दिया..दिल से कैसे निकालोगे
!! वीडियो को ऐसे शेयर किया गया है जैसे ये मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के बाद की कोई रैली हो | मगर यह सच नहीं है |   इस पोस्ट का आर्काइव्ड संस्करण आप यहाँ देख सकते हैं |   फ़ेसबुक के पॉलिटिक्स सोलिटिक्स पेज पर यह वीडियो दिसंबर 13 को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 550 से ज़्यादा शेयर्स मिल चुके हैं |
  वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री एक सभा में जनता से बातचीत करते नज़र आते हैं | तभी भीड़ में से कोई चिल्लाता है: "मामाजी, आई लव यू |" चौहान मुस्कुराते हुए आवाज़ की दिशा में देखकर कहते हैं: "
आई लव यु टू
|" इसके बाद चौहान हवा में एक "फ्लाइंग किस" उछालते हैं | जनता हंसने लगती है |    

वीडियो की असलियत

  वीडियो पर एक सरसरी निगाह डालने से ऐसा लगता है की इसे किसी रैली में शूट किया गया है | लगभग बारह सेकंड लम्बा असल वीडियो नीचे देखें |   Full View   हालाँकि बूम ने पता लगाया की यह वीडियो करीब साल भर पुराना है और उस वक्त इसकी चर्चा काफ़ी अख़बारों और सोशल मीडिया पर भी हुई थी | आप रिपोर्ट्स यहाँ और यहाँ पढ़ सकते हैं |   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो चौहान के मुंगावली सभा के दौरान अक्टूबर 17, 2017, को ली गयी थी | उस वक्त भी इस वीडियो की इंटरनेट, खासकर ट्विटर पर, काफ़ी चर्चा रही थी |   चौहान के 'फ्लाइंग किस' वीडियो से जुड़े ट्वीट्स नीचे देखें |    
  भाजपा नेता ने इस घटना का ज़िक्र स्वयं भी अपने आशीर्वाद यात्रा के दौरान किया था | वीडियो नीचे देखें |     Full View    

Related Stories