फैक्ट चेक

क्या उमा भारती ने टिकट ना दिए जाने पर मोदी को विनाश पुरुष कहा? फैक्ट चेक

ये वर्षों पुराना वीडियो दरअसल तब का है जब भारती को भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था

By - Sumit | 23 April 2019 4:15 PM IST

uma bharati

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री उमा भारती का एक काफ़ी पुराना वीडिया गलत सन्दर्भ में सोशल मीडिया पर फ़िर से शेयर किया जा रहा है |

वीडियो में भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें 'विकास पुरुष' के बजाय 'विनाश पुरुष' बुलाया है |

uma bharati viral video on Modi
वायरल पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो के साथ हिंदी में कैप्शन दिया गया है: इधर उमा भारती जी का बीजेपी ने झांसी से टिकट काट उधर उमा सच्चाई उगलने लगी |

आपको बता दें की रिपोर्ट्स के अनुसार भारती ने 2019 के लोकसभा चुनावों में नहीं लड़ने का फैसला किया है |

Full View
वायरल वीडियो

वीडियो को यहां देखा जा सकता है जबकि पोस्ट के अर्काइव्ड वर्शन तक यहां पहुंचा जा सकता है |

वीडियो में क्या है?

इस दो मिनट लम्बे वीडियो में भारती कहती हैं: जब साधु और महिलाएं मारे जा रहे हैं, बलात्कारी सड़कों पर मुक्त घूम रहे हैं, तब हिंदुत्व और विकास के एजेंडे को नरेंद्र मोदी जी अपने एजेंडे के रूप में चित्रित करना चाहते थे … मेरा मानना ​​है कि नरेंद्र मोदीजी 'विकास पुरूष' नहीं हैं, 'विनाश परुष' हैं | उन्होंने गुजरात को बर्बाद कर दिया है। वीडियो के बाकि हिस्से में भारती नरेंद्र मोदी और उनके गुजरात के विकास मॉडल को फ़टकारती सुनाई देतीं हैं |

फैक्ट चेक

विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से कुछ दिन पहले 17 अप्रैल 2014 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसी ही एक क्लिप जारी की गई थी |

Full View

( समान वीडियो 17 अप्रैल 2014 को यूट्यूब पर प्रकाशित हुआ था। )

जबकि कांग्रेस ने स्वीकार किया कि यह वीडियो बहुत पुराना था, यानी 2014 से भी नहीं है, पार्टी ने दावा किया कि वीडियो ने यह साबित किया है कि बीजेपी के भीतर कई नेता अपने तत्कालीन प्रधानमंत्री उम्मीदवार (मोदी) को एक तानाशाह के रूप में देखते हैं |

समाचार रिपोर्ट यहां देखा जा सकता है |

इसके बाद भारती ने पूरे प्रकरण को लेकर भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। भारती ने मीडिया को बताया था कि यह वीडियो उस समय का है जब वह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा नहीं थीं। यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में वीडियो कब शूट किया गया था।

2005 में उमा भारती को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना राजनीतिक संगठन भारतीय जनशक्ति पार्टी शुरू किया। वह 2011 में पार्टी में फिर से शामिल हुईं और 2014 में झांसी सीट से चुनी गईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा था कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी |

Full View

Tags:

Related Stories