HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

शाहीन बाग़ पर वायरल शार्ली एब्डो का यह कार्टून फ़र्ज़ी है

बूम ने पाया कि वास्तविक कार्टून 2014 का है जिसपर 'शाहीन बाग़' शब्द अलग से जोड़ा गया है |

By - Shachi Sutaria | 2 Nov 2020 6:20 AM GMT

फ़्रेंच साप्ताहिक व्यंग पत्रिका शार्ली एब्डो का छः साल पुराना एक कार्टून फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल हो रहा है कि इस पत्रिका ने शाहीन बाग़ को निशाना बनाया है |

बूम ने वास्तविक कार्टून को खोजा | वास्तविक कार्टून अक्टूबर 2014 संस्करण में फ़्रेंच फ्रेज 'बोको हरम के सेक्स ग़ुलाम गुस्से में है' के साथ प्रकाशित हुआ था | इस वास्तविक स्पीच बबल में फ़्रेंच में लिखा है: "हमारे कल्याण को मत छुओ" जिससे हटा कर 'शाहीन बाग़' जोड़ा गया है |

(फ़्रेंच: टाइटल - Les esclaves sexuelles de Boko Haram en colère और स्पीच बबल - TOUCHEZ PAS À NOS ALLOCS!)

ब्राज़ील का सीसीटीवी फ़ुटेज फ़्रांस में मुस्लिम युवक पर हमला बताकर वायरल

पिछले साल 14 दिसंबर, 2019, को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के भारतीय संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद दिल्ली के शाहीन बाग़ में महिलाओं द्वारा चौबीसों घंटे प्रदर्शन किया गया था | यही प्रदर्शन बाद में शाहीन बाग़ प्रदर्शन के नाम से जाना जाने लगा |

वायरल तस्वीर भारतीय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है | इसमें गर्भवती महिलाएं माथे पर स्कार्फ़ बांधे दिख रही हैं और गलत तरीके से 'शाहीन भाग' लिखा है |

कैप्शन में लिखा है: "भारत में तो किसी की हिम्मत नहीं हुई लेकिन चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग की ख़ातूनों का कार्टून छाप कर असलियत बयान कर दी।" 

कुछ पोस्ट्स नीचे देखें |

Full View

कई नेटिज़ेंस ने यही फ़र्ज़ी दावा कि चार्ली हेब्डो ने शाहीन बाग़ की महिलाओं पर कार्टून बनाया है, वास्तविक तस्वीर साझा की |

Full View

फ़्रेंच प्रेज़िडेंट पर अण्डों के हमले का यह वीडियो तीन साल पुराना है

फ़ैक्ट चेक

बूम ने रिवर्स इमेज सर्च के साथ कीवर्ड्स सर्च किया और पाया कि तस्वीर वास्तविक तौर पर साप्ताहिक पत्रिका में अक्टूबर 2014 में प्रकाशित हुई थी |

जबकि हमें मैगज़ीन में प्रकाशित यह कार्टून नहीं मिला, हमें कई न्यूज़ रिपोर्ट्स मिली जिसमें यह वास्तविक कार्टून प्रकाशित किया गया था | वॉक्स द्वारा 12 जनवरी, 2015, को प्रकाशित एक आर्टिकल में यही कार्टून था जो उस वक़्त फ़्रांस की जनकल्याण नीतियों के विश्लेषकों पर व्यंगात्मक टिप्पणी थी | विश्लेषक यह तर्क दे रहे थे कि फ़्रांस को अपना कल्याण कार्यक्रम बंद कर देना चाहिए क्योंकि अप्रवासी महिलाएं इसका शोषण कर रही हैं |


कार्टूनकारों ने नाइजीरियन आतंकवादी समूह बोको हरम के पीड़ितों को लेकर फ़्रेंच कल्याण विश्लेषकों की आलोचना की | वास्तविक कार्टून चार गर्भवती महिलाओं को दिखाता है जो चिल्ला रही हैं: "हमारे कल्याण के पैसों को मत छुओ"

(फ़्रेंच: TOUCHEZ PAS À NOS ALLOCS) कार्टून का टाइटल हिंदी में अनुवादित: "बोको हरम की सेक्स दासियाँ गुस्से में" (फ़्रेंच: Les esclaves sexuelles de Boko Haram en colère)

वायरल तस्वीर में शाहीन बाग़ को शाहीन भाग लिखा गया हैं और टेक्स्ट का रंग भी वास्तविक कार्टून से अलग हैं | इससे मालूम होता हैं कि तस्वीर एडिट की गयी है | शार्ली एब्डो धर्मों पर अपनी व्यंगात्मक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है |

Related Stories