HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

इंदिरा गाँधी और रुसी कलाकार निकोलस रोएरिक की यह तस्वीर फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल

बूम ने पाया की तस्वीर में इंदिरा गाँधी के पति या उनके ससुर नहीं हैं | यह दावे फ़र्ज़ी हैं |

By - Saket Tiwari | 6 May 2020 3:10 PM GMT

जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है | यह तस्वीर एक रुसी कलाकार और भारतीय डिप्लोमेट (राजनायिक) के साथ ली गयी है | इसे फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल किया जा रहा है |

फ़ेसबुक पर वायरल इस तस्वीर के साथ दावा है की "बहुत मुश्किल से ये फोटो मिला है, जवाहरलाल नेहरू, इंद्रा गाँधी, इंद्रा गाँधी के ससुर यूनुस खान, इंद्रा गाँधी के पति फिरोज खान|"

यह भी पढ़ें: आटे की थैलियों में मैंने पैसे नहीं बांटें: आमिर खान

फ़र्ज़ी दावे के मुताबिक तस्वीर में सबसे बायीं ओर से शुरू करते हुए जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गाँधी, यूनुस खान (पोस्ट के मुताबिक इंदिरा गाँधी के ससुर) और पति फ़िरोज़ खान हैं | 

बूम ने पाया की इंदिरा गाँधी और जवाहरलाल नेहरू के अलावा तस्वीर में रुसी कलाकार निकोलस रोएरिक और भारतीय राजनायिक यूनुस खान हैं | हालांकि पोस्ट ने यूनुस खान का नाम सही बताया पर वह इंदिरा गाँधी के ससुर नहीं हैं |

नीचे पोस्ट देखें और इसका आर्काइव्ड वर्ज़न यहाँ देखें |

Full View

यह तस्वीर ट्विटर पर भी वायरल है|

फ़ैक्ट चेक

बूम ने रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये पता लगाया की यह तस्वीर एक फ़ोटो स्टॉक वेबसाइट अलामी पर मौजूद है | इसके अलावा कई रुसी वेबसाइट हैं जिसपर यही तस्वीर मौजूद है | इस वायरल तस्वीर में फ़िरोज़ गाँधी और फ़रीदूँ जहांगीर घांदी (इंदिरा गाँधी के ससुर) नहीं हैं |

इस वास्तविक तस्वीर के कैप्शन में इंदिरा गाँधी के बायीं ओर खड़े शख्स को रुसी कलाकार निकोलस रोएरिक के नाम से पहचाना गया है | तस्वीर में सबसे दायीं ओर खड़े शख़्स का नाम यूनुस खान ही है, परन्तु वह इंदिरा गाँधी के पति नहीं हैं बल्क़ि एक राजनायिक थे |


यह तस्वीर दरअसल निकोलस रोएरिक के कुल्लू में स्थित एक घर की है जहाँ जवाहलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी के साथ तस्वीर ये तस्वीर खींची गयी थी | 

इसके बाद हमनें निकोलस रोएरिक कीवर्ड्स के साथ खोज की और उनके ऊपर कई लेख पाए | वह एक रुसी चित्रकार थे |

Related Stories