HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
एक्सप्लेनर्स

विएना हादसा: अब तक चार लोगों की मौत और 15 घायल

यह हमला तब हुआ है जब ऑस्ट्रिया कुछ ही घंटों में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण फ़िर लॉकडाउन में जाने वाला था |

By - Saket Tiwari | 3 Nov 2020 12:14 PM GMT

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना (Vienna) में छः जगहों पर सोमवार को कुछ बन्दूकधारियों ने 'ओपन फायर' (Open Fire) यानी गोलीबारी की थी | इससे अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और एक दर्जन से ज़्यादा लोगों को चोटें आयी हैं |

विएना पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों को सतर्क रहने, घर से न निकलने और सामाजिक जगहों पर ना जाने की हिदायत दी है | ध्यान देने वाली बात यह है कि बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के बीच ऑस्ट्रिया फ़िर लॉकडाउन में जाने ही वाला था की यह हमला हो गया है |

पुलिस ने अपनी पड़ताल के बारे में अब तक की जानकारी देते हुए ट्वीट किया और बताया कि इस हमले के पीछे 'इस्लामी मंशा' हो सकती है |

क्या, कब और कैसे?

यह घटना सोमवार को रात आठ बजे शुरू हुई (19:00 GMT) थी | यह सेंटेनस्टेटेनगसे (Seitenstettengasse) यहूदी उपासनागृह के पास हुआ जब एक हथियारबद्ध व्यक्ति ने लोगों पर गोलीबारी की थी |

विशेष सुरक्षा बल तुरंत इस घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ एक पुलिसकर्मी को गोली लगी जबकि दूसरे पुलिसकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया | उसके पास आटोमेटिक राइफल, एक पिस्तौल और मशीते मिला | उसने एक विस्फ़ोटक वेस्ट पहना हुआ था | पड़ताल करने पर वह वेस्ट फ़र्ज़ी निकला था |

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि यह हमला इस्लामी आतंकवादी हमला था | उन्होंने लिखा: "अब यह पुष्टि हो गई है कि यह एक इस्लामी आतंकवादी हमला था। यह घृणास्पद हमला था। हमारे मूल मूल्यों के लिए नफरत से बाहर। हमारे जीवन के मॉडल के लिए नफरत से बाहर। हमारे लोकतंत्र के लिए नफरत से बाहर, जिसमें सभी लोग अधिकार और सम्मान में समान हैं।"

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रिय प्रसारण ओ.आर.ऍफ़ ने रिपोर्ट किया कि पुलिस ने छः जगहें चिन्हित की हैं जो निशाना बनाए गए थे | इसमें सेंटेनस्टेटेनगसे स्टड़टेम्पेल, मरज़ीनप्लाट्ज, मांस बाजार, किसान बाजार और गरबेन शामिल हैं | यह सभी जगहें रेस्टोरेंट हैं और इलाका लोगों से भरा था क्योंकि अगले ही दिन से लॉकडाउन की घोसणा हुई थी |


ऑस्कर देउट्श, आई.के.जी विएना (IKG Vienna) के प्रेज़िडेंट और इसरायली धार्मिक सोसाइटी के प्रेज़िडेंट, ने ट्वीट कर कहा कि हमला शुरू होने के वक़्त यहूदी उपासनागृह बंद था | उन्होंने यह भी बताया कि अब तक यह साफ़ नहीं है कि यहूदी उपासनागृह - जो विएना का मुख्य ज्यूइश मंदिर है - निशाना था या नहीं था |

एक चश्मदीद क्रिस ज़हाओ गोलीबारी के वक़्त इलाके में ही था | उसने बीबीसी को बताया, "हमें पटाखों जैसी आवाज़ें आयी | हमनें करीब 20-30 आवाज़ें सुनी फ़िर लगा कि यह गोलीबारी है | हमनें एम्बुलेंसों को कतार लगाते देखा | कई पीड़ित थे | बड़ा दुःखद था कि हमनें एक शरीर रोड पर पड़ा देखा एकदम हमारे पास |"

कितने लोगों की मौत हुई?

वाल स्ट्रीट जर्नल कि एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अब तक कम से कम चार लोगों कि मौत हुई है और कई घायल हैं | इस हमले को अधिकारी इस्लामिस्ट आतंकवाद का नाम दे रहे हैं | इसी रिपोर्ट के मुताबिक़ दो आदमियों और दो महिलाओं कि मौत हुई है और दो दर्जन से ज़्यादा लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जिसमें से 6 गंभीर हैं | इन पीड़ितों की पहचान अब तक नहीं हुई है | इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ घायलों की संख्या 15 है |

कितने हमलावर थे?

अलजज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ऑस्ट्रिया के इंटीरियर मिनिस्टर कार्ल नेहमेर ने हमले को ऑस्ट्रिया के लोकतांत्रिक समाज और मान पर हमला बताया है | "हमलावर मिलिटेंट आतंकवादी समूह आई.एस का हमदर्द था," जैसा की रिपोर्ट में क्वोट किया गया है, कार्ल ने कहा है |

इसी रिपोर्ट में आगे बताया है कि हालांकि मिनिस्टर ने इसपर विस्तृत जानकारी नहीं दी, पुलिस के मुताबिक़ हमला कई संदिग्ध बंदूकधारियों ने किया है, पुलिस ने सोमवार को कहा था | हमवारों की संख्या की पुष्टि नहीं की गयी है पर जांच जारी है |

क्या है भारत की प्रतिक्रिया?

भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने इस के बाद ट्वीट कर ऑस्ट्रिया के साथ खड़े रहने का आवाहन किया है | उन्होंने लिखा है: "वियना में हुए नृशंस आतंकी हमलों से गहरा सदमा और दुःख। इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरे विचार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

विएना में फ़िलहाल स्थिति क्या है?

विएना में पुलिस को आतंकवाद के ख़िलाफ काम करने का काम दिया गया है और शहर में मिलिट्री डेप्लॉय की गयी है | ऑस्ट्रिया की मीडिया ओ.आर.ऍफ़ की रिपोर्ट के मुताबिक़ हमलावरों के लिए बड़े पैमाने पर जांच चल रही है | सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं जिनमें इंटीरियर मिनिस्ट्री के कोबरा पुलिस टैक्टिकल यूनिट के 150 जवान शामिल हैं |

इंटीरियर मिनिस्ट्री द्वारा अंदरूनी विएना शहर को रेड जोन घोषित किया जा चूका है | ऑस्ट्रिया ने जर्मनी से अपनी सीमा पर तैनाती बढ़ा दी है | चेक रिपब्लिक ने वाहनों की जांच शुरू करदी है जिससे हमलावर ऑस्ट्रिया से बहार न जा सकें |

Related Stories