HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का ये वायरल सीसीटीवी फ़ुटेज पाकिस्तान से है

ये घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त से है | पंजाब पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फ़ुटेज में दिख रहा व्यक्ति गिरफ़्तार किया जा चूका है

By - Swasti Chatterjee | 26 April 2020 6:20 PM IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति द्वारा दो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करते हुए एक सीसीटीवी फ़ुटेज भारत में काफ़ी वायरल हो रहा है | सीसीटीवी फ़ुटेज में दिखाई देता मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति, जिसने टोपी पहन रखी है, पहले छोटी छोटी लड़कियों के एक ग्रुप के पास रुकता है और फिर बारी-बारी से उनमे से दो लड़कियों का शोषण करता है | सारी घटना पास के ही सीटीवी में रिकॉर्ड हो रही होती है | सोशल मीडिया पर ये वीडियो सांप्रदायिक कैप्शंस के साथ काफ़ी वायरल हो रहा है |

बूम ने पता लगाया की ये घटना दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त से है और इस मामले में दोषी को गिरफ़्तार भी किया जा चूका है |

पोस्टकार्ड न्यूज़ के फॉउंडर महेश विक्रम हेगड़े ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए इसे एक साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की | वीडियो के परेशान कर देने वाले कंटेंट की वजह से बूम ने इसे अपने पेज पर शेयर ना करने का फ़ैसला लिया है |



यही फ़ुटेज फ़ेसबुक पर भी काफ़ी वायरल है | हालांकि इसके साथ सीधे तौर पर कोई फ़र्ज़ी कैप्शन नहीं दिया गया है मगर ये सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा करने के लिए काफ़ी है |



बूम को इसी वीडियो का लम्बा वर्ज़न पाकिस्तान के पंजाब पुलिस के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल पर मिला | यहां इस बात का भी ज़िक्र किया गया था की दोषी व्यक्ति की गिरफ़्तारी हो चुकी है | ट्वीट का स्क्रीनशॉट नीचे देखें | हालांकि पुलिस ने अभियुक्त के पहचान गुप्त रखी है |




रिपोर्ट्स की माने तो घटना पंजाब प्रान्त के डेरा ग़ाज़ी खान से है | एक ट्विटर यूज़र के हिसाब से घटना का ये वीडियो व्हाट्सप्प पर वायरल था पर पुलिस ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की थी |



पंजाब पुलिस ने बाद में अभियुक्त की एक तस्वीर भी शेयर की और बताया की इसके ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है |




Tags:

Related Stories