Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • ईरान के अमेरिकी सैनिकों को बंदी...
फैक्ट चेक

ईरान के अमेरिकी सैनिकों को बंदी बनाए जाने के दावे से AI जनरेटेड वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है.

By -  Anmol Alphonso
Published -  12 March 2026 5:51 PM IST
  • Listen to this Article
    AI generated viral video claiming Iranian forces captured U.S. soldiers

    सोशल मीडिया पर एक एआई जनरेटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ईरान द्वारा अमेरिकी सैनिकों को बंदी बनाए जाने का दावा किया गया है.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है. वीडियो में मौजूद विसंगतियों के अलावा DeepFake-O-Meter जैसे AI डिटेक्शन टूल्स इसके एआई से बने होने की पुष्टि करते हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या वायरल?

    एक्स जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि इसमें ईरानी सैनिकों द्वारा अमेरिकी सैनिकों को बंधक बनाकर रखने का दृश्य दिखाया जा रहा है. (आर्काइव लिंक)

    एक यूजर ने इसके साथ हिंदी कैप्शन दिया जिसमें कहा किया गया कि अमेरिकी सैनिक ईरानियों के सामने घुटनों के बल बैठे हैं. (आर्काइव लिंक)

    🚨Breaking News

    अमेरिका 🇺🇸 के चूहे 🐀 जो अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं ईरानियों के सामने घुटनों के बल बैठे हैं। ये है ईरान और इस्लाम की ताकत... 🔥🇮🇷#Iran #IranWar #IsraelIranConflict pic.twitter.com/VPeA6wKps7

    — 🏅Leader™ (@secularnetaji) March 10, 2026


    पड़ताल में क्या मिला:

    एआई डिटेक्शन टूल ने क्या बताया

    हमने एआई डिटेक्शन टूल DeepFake-O-Meter का उपयोग कर इस वीडियो का विश्लेष्ण किया. इस टूल ने वीडियो को AI जनरेटेड बताते हुए इसके 100 प्रतिशत फेक होने की संभावना जताई.



    वीडियो में है विसंगतियां

    जांच के दौरान हमें वीडियो में कई विसंगतियां दिखाई दीं. मसलन एक दृश्य में ईरानी सैनिक अमेरिकी सैनिकों की ओर राइफल ताने हुए दिखता है, लेकिन हथियार का आकार और उसे पकड़ने का तरीका काफी अस्वाभाविक लगता है. AI जनरेटेड वीडियो में आमतौर पर इस तरह की गड़बड़ियां देखने को मिलती हैं, जहां चीजें और गतिविधियां अवास्तविक लगती हैं.



    ऐसी किसी घटना से संबंधित कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं है

    इसके अलावा इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली है जो इस बात की पुष्टि करती हो कि ईरानी सेना द्वारा अमेरिकी सैनिकों को बंधक बना लिया गया है.

    Reuters की 10 मार्च 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ युद्ध में अब तक 150 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं. वहीं Pentagon ने खुलासा किया है कि आठ अमेरिकी सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं.


    यह भी पढ़ें -ईरानी हमले में नेतन्याहू के घर में आग लगने के दावे से असंबंधित वीडियो वायरल


    Tags

    US-Israel Iran WarIran Israel warUS Iran WarArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को बंदी बना लिया है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!