Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • ईरानी हमले में नेतन्याहू के घर में...
फैक्ट चेक

ईरानी हमले में नेतन्याहू के घर में आग लगने के दावे से असंबंधित वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि यह वीडियो ईरान के साथ जारी अमेरिका-इजराइल संघर्ष से पहले का है. यह वीडियो फरवरी में न्यू जर्सी के Galloway Township के एक घर में लगी आग की घटना का है.

By -  Anmol Alphonso
Published -  11 March 2026 6:01 PM IST
  • Listen to this Article
    Video falsely claimed to show Netanyahu’s house on fire after an Iran attack.

    सोशल मीडिया पर अमेरिका में एक घर में लगी आग का असंबंधित वीडियो इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि यह ईरान के मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर में लगी आग को दिखाता है.

    बूम ने पाया कि यह वीडियो ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजराइल संघर्ष से पहले का है. इसमें फरवरी में न्यू जर्सी के Galloway Township के एक घर में लगी आग की घटना को दिखाया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक घर आग की लपटों में घिरा नजर आ रहा है. यूजर्स इस वीडियो को इजरायल-अमेरिका और ईरान की बीच जारी सैन्य टकराव से जोड़ रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ईरान के मिसाइल हमले में इजरायली पीएम नेतन्याहू के पारिवारिक घर को निशाना बनाया गया. इस दौरान उनके भाई इद्दो नेतन्याहू की मौत हो गई. (आर्काइव लिंक)

    ईरान टीवी नाम के एक्स हैंडल ने भी इस वीडियो के इसी झूठे दावे के साथ शेयर किया है. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो न्यू जर्सी का है

    हमने गूगल लेंस का उपयोग करके वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए हमने पाया कि यह वीडियो मौजूदा संघर्ष से पहले का है.

    मूल वीडियो hcbphotography नाम के फेसबुक पेज पर 9 फरवरी 2026 को पोस्ट किया गया था. पोस्ट के कैप्शन में इसे Park Place, Galloway, न्यू जर्सी का वीडियो बताया गया.



    इस फेसबुक पेज के बायो में लिखा था, "Capturing moments that matter. Atlantic County Firefighters' Association Photographer." यह पेज न्यू जर्सी के कई कस्बों में आग लगने की घटनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता है.

    आग लगने की इस घटना पर मौजूद है न्यूज रिपोर्ट

    इस पोस्ट से संकेत लेकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड सर्च किया. इसकी मदद से हमें 10 फरवरी की आग की घटना से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली.

    WPG Talk Radio ने Galloway Township Police Department के हवाले से बताया कि रात करीब 10:30 बजे 629 पार्क प्लेस स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वयंसेवी दमकलकर्मियों को बुलाया गया. घर में रहने वाले एक शख्स ने बताया था कि स्मोक डिटेक्टर के अलार्म और धुएं की गंध से उसकी नींद खुल गई, जिसके बाद घटना की सूचना दी गई.

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

    नेतन्याहू के घर में आग या उनके भाई की मौत की पुष्टि नहीं

    इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक हमें मौजूदा संघर्ष के दौरान नेतन्याहू के आवास पर हमले या उनके भाई की मौत से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ऐसे दावे जरूर किए हैं लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हुई है.


    यह भी पढ़ें -दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तबाह किए जाने के दावे से AI जनरेटेड वीडियो वायरल


    Tags

    Iran Israel warUS-Israel Iran WarUS Iran WarBenjamin NetanyahuUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   ईरान के मिसाइल हमले में इजरायली पीएम नेतन्याहू के पारिवारिक घर को निशाना बनाया गया. इस दौरान उनके भाई इद्दो नेतन्याहू की मौत हो गई.
    Claimed By :  Facebook and X Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!