HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

पूरे देश में UGC लागू करने के अमित शाह के बयान के दावे से फर्जी न्यूजपेपर क्लिप वायरल

बूम ने पाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूजीसी लागू करने और मायावती के बीजेपी को समर्थन देने संबंधी बयान वाली दोनों वायरल पेपर क्लिपिंग OpenAI की मदद से बनाई गई हैं.

By -  Jagriti Trisha |

18 Nov 2026 6:06 PM IST

सोशल मीडिया पर दैनिक जागरण की दो पेपर कटिंग वायरल हो रही हैं. पहली क्लिप में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को देशभर में यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की बात कहते हुए दिखाया गया है. वहीं दूसरी क्लिप में बसपा सुप्रीमो मायावती के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है.

बूम ने पाया कि वायरल हो रही दोनों पेपर क्लिपिंग फेक हैं, जिन्हें OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

क्लिप एक: पहली क्लिप 4 नवंबर 2026 की बताई गई है, जिसके फ्रंट पेज पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हवाले से एक खबर छापी गई है. इसमें दावा किया गया है कि उन्होंने यूजीसी कानून को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि इसे किसी भी हाल में पूरे भारत में लागू किया जाएगा.

इस क्लिप को सच मानते हुए एक फेसबुक यूजर ने अमित शाह के कथित बयान की आलोचना की. उसने लिखा कि अगर यूजीसी कानून पूरे भारत में हर हाल में लागू किया जाएगा, तो सवर्ण समाज भी चुप नहीं बैठेगा.

Full View

आर्काइव लिंक.

क्लिप दो: 11 नवंबर 2026 की इस कथित पेपर क्लिपिंग में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के हवाले से दावा किया गया है कि उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है.

Full View

आर्काइव लिंक.

पड़ताल में क्या मिला:

अमित शाह और मायावती के बयान निराधार

हमने अमित शाह द्वारा यूजीसी के नए नियमों को लेकर दिए गए कथित बयान की पड़ताल की, लेकिन हमें ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला. न ही ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट मिली, जिसमें अमित शाह के इस तरह के बयान की चर्चा हो.

इसी तरह हमें मायावती का भी ऐसा कोई बयान नहीं मिला, जिसमें उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की बात कही हो. अगर उन्होंने इस तरह की कोई बड़ी घोषणा की होती तो खबरों में इसकी चर्चा जरूर होती.

हमने दोनों पेपर क्लिपिंग पर गौर किया तो पाया कि इनमें 4 नवंबर और 11 नवंबर को मंगलवार का दिन बताया गया है, जबकि दोनों ही तारीखों को बुधवार था.

मूल पेपर में ये खबरें मौजूद नहीं हैं

हमने दैनिक जागरण के 4 नवंबर और 11 नवंबर के राष्ट्रीय संस्करण के ई-पेपर की भी पड़ताल की. इस दौरान हमने पाया कि दोनों तारीखों के ई-पेपर में वायरल क्लिपिंग में दिखाई गई खबरों जैसी कोई खबर प्रकाशित नहीं हुई है.



पेपर क्लिप्स OpenAI की मदद से बनाई गई हैं

अबतक साफ था कि दोनों क्लिप्स दैनिक जागरण के वास्तविक संस्करणों में नहीं छपी हैं. हमने Sightengine और Hive Moderation जैसे AI डिटेक्शन टूल्स की मदद से दोनों पेपर क्लिपिंग का विश्लेषण किया. जांच के दौरान दोनों टूल्स ने इनके AI जनरेटेड होने की संभावना 99 प्रतिशत तक बताई.

Delete Edit


हमने इन्हें OpenAI के इमेज वेरिफिकेशन टूल पर भी चेक किया और पाया कि इनमें OpenAI का SynthID वॉटरमार्क है, जिससे पुष्टि होती है कि दोनों पेपर क्लिपिंग OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाई गई हैं.

Delete Edit


Tags:

Related Stories