HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

नशे में मीडिया से बातचीत करने के दावे से अखिलेश यादव का एडिटेड वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि अखिलेश यादव के वीडियो को स्लो मोशन में एडिट किया गया है. मूल वीडियो में वह सामान्य तरीके से पत्रकारों के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं.

By -  Jagriti Trisha |

16 Nov 2026 4:05 PM IST

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आसामान्य तरीके से मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ उनके शराब के नशे में होने का दावा किया जा रहा है.

बूम ने जांच में पाया कि अखिलेश यादव के पुराने वीडियो को स्लो मोशन में एडिट कर उनके नशे में होने का गलत दावा किया गया है. मूल वीडियो में वह सामान्य तरीके से पत्रकारों के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं.

सोशल मीडिया पर क्या है दावा:

एक्स पर बीजेपी समर्थक महेंद्र विक्रम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भगवंत मान के तो बहुत से वीडियो देखें होंगे लेकिन अब अपने टीपू भैया भी उसी रेस में हैं...' एक अन्य एक्स यूजर ने भी इसके साथ लिखा, 'थोड़ी कम पिया करो.'

आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

पड़ताल में क्या मिला:

वायरल वीडियो एडिटेड है

पड़ताल के दौरान हमें न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर 20 अगस्त 2026 का अपलोड किया यह वीडियो मिला. इस वीडियो में अखिलेश यादव मीडिया के सामने सामान्य और स्पष्ट तरीके से बोलते नजर आ रहे हैं.

Full View


समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी दो मिनट के एक वीडियो में 52 सेकंड के बाद वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है. 

हमने मूल वीडियो को 0.75x स्पीड पर स्लो मोशन में चलाकर भी देखा तो पाया कि इसमें वायरल वीडियो जैसी ही आवाज सुनाई दे रही है.

Full View


अगस्त 2026 का है वीडियो

वीडियो में दिखाई दे रहे मीडिया संस्थानों PTI और IANS के साथ-साथ भारत समाचार के यूट्यूब चैनल पर भी इससे जुड़े वीडियो मौजूद हैं. इनमें अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत के दौरान सामान्य तरीके से पत्रकारों के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं.

अखिलेश यादव 19 अगस्त 2026 को लखनऊ में एक भागवत कथा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर बीजेपी और उसके सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) पर निशाना साधा था.



Tags:

Related Stories