HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

बांग्लादेश में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो ढाका के जात्राबारी का है, जहां 16 जून 2026 को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक के साथ मारपीट की थी.

By -  Jagriti Trisha | By -  Ummay Ammara Eva |

24 Jun 2026 2:13 PM IST

सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में हिंदुओं को पत्थर मारकर मौत की सजा देने के सांप्रदायिक दावे से एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को गंदे नाले में फेंककर उसपर पत्थर और डंडा चलाते नजर आ रहे हैं.

बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. यह वीडियो बांग्लादेश के ढाका जिले के जात्राबारी का है. 16 जून 2026 को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह घायल हो गया था.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर इसके साथ सांप्रदायिक दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं को पानी में डुबोकर उन पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं और उन्हें मौत की सजा दी जा रही है. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

पड़ताल में क्या मिला:

मोबाइल चोरी के आरोप में हुई थी मारपीट

संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें जून 2026 के ऐसे कई पोस्ट मिले, जिनमें बांग्लादेशी यूजर्स ने इस घटना की निंदा की थी. कुछ स्थानीय न्यूज चैनलों ने मिलते-जुलते वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि यह घटना ढाका के जात्राबारी की है, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट की गई थी. भीड़ के हमले से बचने के लिए युवक कथित तौर पर एक नाले में कूद गया था.

इस संबंध में News Now Bangla, BEC News, CTG News BD और Bangladhoni की पोस्ट देखी जा सकती है.

घटना में युवक की मौत नहीं हुई

Doshdik की 16 जून की ग्राउंड से की गई वीडियो रिपोर्ट में भी घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए यही बताया गया कि जात्राबारी इलाके में एक युवक मोबाइल छीनते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया. घटना से जुड़े कुछ वीडियो में युवक को नाले से बाहर निकलने के बाद कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी देखा जा सकता है.

आगे हमने Doshdik नाम के इस चैनल से संपर्क किया, जिन्होंने घटना में किसी तरह के धार्मिक एंगल से इनकार करते हुए बताया कि वे लोग युवक को नहीं जानते थे. उन्होंने हमारे साथ घटना का लाइव वीडियो भी साझा किया, जिसमें 1 मिनट 35 सेकंड के करीब यूजर यह दावा करता है कि यह युवक अक्सर लोगों के मोबाइल चोरी करता था और कुछ दिन पहले इसने यूजर का भी मोबाइल छीन लिया था.


Full View

स्थानीय रेस्टोरेंट के मालिक ने भी की पुष्टि

आगे बूम की बांग्लादेश टीम ने वीडियो में दिख रहे एक रेस्टोरेंट के ओनर से भी संपर्क किया. उन्होंने बताया कि घटना करीब एक हफ्ते पहले दोपहर में हुई थी. वीडियो में दिख रहा युवक फोन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक की मौत नहीं हुई थी.




Tags:

Related Stories