एक्सप्लेनर्स

मोदी के दो साल पुराने भाषण का क्लिप किया गया गलत कैप्शन के साथ शेयर

क्लिप में झुक कर जनता का अभिवादन करते दिखाई पड़ते हैं प्रधानमंत्री | कैप्शन में कहा गया: 5 राज्यो की हार के बाद

By - Sumit | 26 Dec 2018 9:44 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2016 में दिए गए भाषण के अंश को क्लिप कर के फ़ेसबुक पर एक भ्रामक कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है | लगभग पंद्रह (15) सेकंड लंबे इस वीडियो में प्रधानमंत्री मंच पर से झुक कर जनता का अभिवादन करते नज़र आ रहे हैं | वीडियो के साथ यह कैप्शन भी है: देखो देखो वोट मांगने की तरकीब अभी तो सिर्फ 5 राज्य गए है |   Full View   ये पोस्ट, जिसे नागिन चंद मीणा नामक शख्स के फ़ेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया गया है, फ़िलहाल 200 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चूका है | यही वीडियो फ़ेसबुक पेज
Punya Prasun Bajpai Fans Club
पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है: 5 राज्यो की हार के बाद |  

सच क्या है

  जिस वीडियो से ये क्लिप लिया गया है वह दरअसल दो साल पुराना है | असल वीडियो वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गोवा में सम्बोद्धित एक सभा का है | नवंबर 12, 2016, को मोदी ने गोवा में मोपा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी | इसके बाद प्रधानमंत्री ने जनता को संबोद्धित किया था | ये क्लिपिंग उसी कार्यक्रम का है |   असल वीडियो आप नीचे देख सकते हैं |   Full View   इस कार्यक्रम के बारे में दूरदर्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया था |    

Related Stories