Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • एनीमेशन वीडियो को 'जलपरी' बता कर...
फैक्ट चेक

एनीमेशन वीडियो को 'जलपरी' बता कर किया गया वायरल

बूम ने पाया की वीडियो एक एनीमेशन वीडियो प्रोड्यूसिंग कंपनी ने बनाया है जो डिजिटली बनाया गया है, हकीक़त में ऐसा कुछ नहीं हुआ है |

By - SK Badiruddin |
Published -  12 April 2020 7:56 PM IST
  • एनीमेशन वीडियो को जलपरी बता कर किया गया वायरल

    एक एनीमेशन वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक जलपरी दिखाई दे रही है, साथ में दावा किया गया है की ये एक जलपरी है | आपको बता दें की यह दावा मनगढंत हैं और वीडियो एक डिजिटल एनीमेशन है |

    बूम ने पाया की 13 सेकंड लम्बा यह वीडियो एक अंतराष्ट्रीय फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी ने बनाया है | वीडियो में पीछे लोगों की आवाज़ आती है और पानी पर तैर रहे एक जेटी पर जलपरी दिख रही है|

    इसके साथ कैप्शन लिखा है: "एक अजीब सा बड़ी मछली जैसा जानवर जिसके इंसान जैसा सर है और 2 हाथ भी हैं, कहीं पाया गया है, कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये क्या है, या फिर मॉर्फड वीडियो है? Please #FactCheck "

    नीचे वीडियो देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

    एक अजीब सा बड़ी मछली जैसा जानवर जिसके इंसान जैसा सर है और 2 हाथ भी हैं , कहीं पाया गया है, कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये क्या है, या फिर मॉर्फड वीडियो है?
    Please #FactCheck@PIBFactCheck @boomlive_in @AltNews @free_thinker pic.twitter.com/pMNUwc7z1j

    — Dr Nupur Oberoi✍ (@Nupur_Nupur_) April 9, 2020

    यही वीडियो फ़ेसबुक पर भी वायरल है | इनके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें|

    यह भी पढ़ें: पी.एम केयर्स बनाम पी.एम राष्ट्रिय राहत कोष: बातें जो आपको जानना ज़रूरी हैं

    यह भी पढ़ें: ये 'अजीब जानवर' नहीं, इटालियन आर्टिस्ट द्वारा बनाये गए सिलिकॉन डॉल्स हैं

    फ़ैक्टचेक

    बूम ने ये पता लगाया की वीडियो वास्तविक जलपरी का नहीं बल्क़ि कला और एनीमेशन का परिणाम है | ऐसी कोई जलपरी कहीं भी नहीं पाई गई है |

    हमें एक वीडियो मिला जिसमें तीन अलग अलग अजीबोगरीब जीवों की रिकॉर्डिंग्स थीं | इस वीडियो को 30 सितम्बर, 2019 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था | इस क्लिप में जलपरी वाला अंश 1.42 मिनट के बाद देखा जा सकता है |



    इस यूट्यूब चैनल, JJPD Producciones, का फ़ेसबुक पेज साफ़ साफ़ पेज साफ़ साफ़ कहता है की वो एनीमेशन शैली से वीडियो बनाते हैं | इस चैनल को दो निकारागुआइ लोग चलते हैं | इनके नाम हैं जोआक्विन पेरेज़ और जिमी पेरेज़, जो स्पेशल इफ़ेक्ट्स के साथ वीडियो बनाते हैं |


    वीडियो टिकटोक पर वायरल है

    यही वीडियो टिकटोक पर भी वायरल हुआ था जिसे फ़िट करने के लिए काटा गया था | इस वीडियो के पीछे लोगों की आवाज़ जोड़ी गयी थी | कई यूज़रों ने प्रोडक्शन कंपनी का वॉटरमार्क उड़ा दिया था | बूम ने वास्तविक वीडियो और वायरल क्लिप की तुलना की |


    इस वीडियो का सिलसिलेवार ट्रांजीशन वीडियो यूट्यूब चैनल इंटरनॉटा एम.एक्स पर देखा जा सकता है जो 4, मार्च 2020 को अपलोड किया गया है |


    Tags

    MermaidAnimationFake NewsFact Check
    Read Full Article
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!