Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए हुई...
फैक्ट चेक

आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए हुई पिटाई, सांप्रदायिक ढंग से वायरल

बूम ने महिला थाना प्रभारी से संपर्क किया जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस घटना में कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है|

By - Saket Tiwari |
Published -  21 Jan 2020 4:21 PM IST
  • आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए हुई पिटाई, सांप्रदायिक ढंग से वायरल

    सोशल मीडिया पर एक दो मिनट लम्बा वीडियो वायरल हो रहा है| इसमें कुछ महिलाएं एक शख़्स को मार रही हैं और उसके कपड़े खींच रहीं हैं क्योंकि उसपर कथित तौर पर लड़कियों को छेड़ने का आरोप है| दावा किया जा रहा है की यह व्यक्ति मुसलमान है जिसने एक बच्ची का बलात्कार करने की कोशिश की|

    यह दावा फ़र्ज़ी है| इस घटना में कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है| इस वीडियो के साथ एक कैप्शन है, जिसमें दावा यूँ है: "अंबाला शहर के जैन बाजार में एक मुल्ले ने 5 साल की लड़की से रेप करने की कोशिश की जिसमें वहां की महिलाओं ने पकड़ कर उसको नंगा करके घुमाया ऐसे घिनौनी सोच वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए".

    बूम ने इस अम्बाला महिला थाना प्रभारी से संपर्क किया, जिन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए कहा की मामले में कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है|

    यह भी पढ़ें: सीरिया में हुए ब्लास्ट का वीडियो बटाला पटाखा फ़ैक्टरी ब्लास्ट बता कर किया गया वायरल

    वीडियो की विचलित कर देने वाली प्रवत्ति के चलते इसे लेख में नहीं जोड़ रहे हैं|
    इन पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें|



    यह भी पढ़ें: क्या किंग्स एलेवेन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बीच लगे 'चौकीदार चोर है' के नारे?

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने कीवर्ड्स सर्च कर पाया की घटना सच है जो जैन बाजार, अम्बाला में हुई थी| इसके अलावा हमें दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला| नीचे आप दैनिक भास्कर का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं, जिसमें वही वीडियो है जो वायरल हो रहा है|


    दैनिक भास्कर के लेख अनुसार, "मामला अंबाला शहर के जैन बाजार का है। बताया जाता है कि एक युवक स्कूल के बाहर बैठ लड़कियों को रोजाना तंग करता था। उन्हें गंदे-गंदे इशारे करता और उन पर अश्लील फब्तियां कसता था। इससे परेशान हो चुकी छात्राओं ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने इसका कारण पूछा तो छात्राओं ने सारी बात परिजनों को बताई, जिसके बाद सोमवार को एक छात्रा की मां ने सच्चाई जानने के लिए लड़कियों का पीछा किया। इसी दौरान महिलाओं ने आरोपी लड़के को रंगे हाथ पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने उसे बिलकुल निर्वस्त्र करके उसका जुलूस भी निकाला।"

    इसके बाद हमनें अम्बाला महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका से संपर्क किया| उन्होंने बूम को बताया, "इस शख़्स का नाम पवन कुमार है| इसकी उम्र करीब 40 वर्ष है जो स्कूल की लड़कियों को परेशान करता था|"

    उन्होंने आगे कहा, "दोनों पक्ष हिन्दू हैं, इसमें मुसलमान कोई भी नहीं है| लड़के को महिलाओं द्वारा पीटा गया था क्योंकि वो लड़कियों को ग़लत इशारे करता था, अपना प्राइवेट अंग दिखाता था|"

    इस घटना के बाद पुलिस ने पवन कुमार उर्फ़ सोनू को गिरफ़्तार कर लिया है और उसपर कथित तौर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पॉक्सो) 2012 के सेक्शन 12 और भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 506 के अंतर्गत मुकदमा दायर किया गया है|

    ढाका ने कहा, "आरोपी जेल में है और कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा|"

    Tags

    INDIAAmbalaMuslimRape in India
    Read Full Article
    Claim :   एक मुस्लिम शख़्स ने अम्बाला के जैन बाजार में पांच साल की बच्ची का बलात्कार करने की कोशिश की
    Claimed By :  Facebook and Twitter
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!