Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथ...
फैक्ट चेक

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथ नज़र आ रहे संबित पात्रा की ये तस्वीर फ़र्ज़ी है

बूम ने पाया की असल तस्वीर में दुबे अपने करीबी जय बाजपेयी के साथ है ना की भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ

By - Sumit |
Published -  12 July 2020 9:51 PM IST
  • कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथ नज़र आ रहे संबित पात्रा की ये तस्वीर फ़र्ज़ी है

    कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या करने के बाद पुलिस के हाथों मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की एक एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी दावे के साथ काफ़ी वायरल है |

    वायरल तस्वीर में दुबे एक शादी समारोह में अपने गुर्गों के साथ नाचता दिखाई दे रहा है | बूम ने पता लगाया की असल तस्वीर में दुबे के करीबी जय बाजपेयी के चेहरे को फ़ोटोशॉप की मदद से भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा के चेहरे से बदल दिया गया है |

    विकास दुबे देशभर में तब चर्चा का विषय बन गया जब 3 जुलाई को तड़के कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हुई नृशंस हत्या में उसका नाम सामने आया | उत्तर प्रदेश पुलिस के ये आठ जवान तब शहीद हो गए थे जब वो शुक्रवार को दुबे को पकड़ने उसके गाँव पहुंचे थे |

    दुबे दोबारा चर्चा में तब आया था जब 10 जुलाई की सुबह पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गयी | उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले से बताया गया की दुबे पुलिस की गिरफ़्त से भागने के क्रम में मारा गया |

    विकास दुबे एनकाउंटर: पिछले सात दिनों में क्या-क्या हुआ?

    वायरल पोस्ट (आर्काइव) के साथ कैप्शन है 'सम्बित पात्रा के साथ डांस करते विकास दुबे बड़ी मुश्किल से मिला है यह फोटो' |

    इस तस्वीर के साथ एक अन्य पोस्ट (आर्काइव) में कैप्शन कहता है 'संबित पात्रा के साथ डांस करते विकास दुबे क्या खूब जोड़ी' |

    ट्विटर पर भी ये तस्वीर कई हैंडल्स पर ऐसे ही दावों के साथ शेयर की जा रही है |

    विकास दुबे और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक साथ डांस करते हुए। pic.twitter.com/z03Dqrk1XH

    — Pushpendra Yadav (@Pushpen25508118) July 12, 2020

    ये कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत से जुड़े अपराधी विकास दुबे की तस्वीर नहीं है

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के सहारे जांचा तो हमें 7 जुलाई 2020 को ए.बी.पी लाइव में छपी यही तस्वीर मिली जिसे फ़ाइल फ़ोटो बताया गया था |

    यही तस्वीर 7 जुलाई को प्रकाशित अमर उजाला में भी छपी थी |

    दोनों रिपोर्ट्स में दुबे के साथ दिखाई देते शख्स का नाम जय बाजपेयी बताया गया है | रिपोर्ट्स के अनुसार बाजपेयी दुबे का ख़ास था और उसका खजांची भी था और फ़िलहाल एस.टी.एफ द्वारा उससे पूछताछ हो रही है |


    बूम ने वायरल तस्वीर और असल तस्वीर को करीब से जांचा और पाया की असल तस्वीर में जय बाजपेयी के चेहरे को एडिट करके संबित पात्रा की शक्ल से रिप्लेस किया गया है | नीचे दोनों तस्वीरों की तुलना देखें |


    इससे तुलना से स्पष्ट हो जाता है की असल तस्वीर एडिट की गयी है |

    Tags

    Vikas DubeySambit PatraUttar PradeshPoliceBJP#Viral Image#Fake NewsFact Check
    Read Full Article
    Claim :   विकास दुबे के साथ संबित पात्रा की तस्वीर
    Claimed By :  Social media
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!