Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • इंडिया टुडे और आज तक ने...
फैक्ट चेक

इंडिया टुडे और आज तक ने इन्डोनेशियाई बच्चे का एडिटेड वीडियो किया पोस्ट

बूम ने पाया कि यह वीडियो इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा संभाग में फ़िल्माया गया था जहां चार साल का बच्चा इस्लामिक प्रार्थना पर थिरक रहा है

By - Swasti Chatterjee |
Published -  19 Nov 2020 7:51 PM IST
  • इंडिया टुडे और आज तक ने इन्डोनेशियाई बच्चे का एडिटेड वीडियो किया पोस्ट

    इंडिया टुडे (India Today) और आज तक (Aaj Tak) के सोशल मीडिया पेजों ने 18 नवंबर को एक एडिट किया हुआ वीडियो ट्वीट किया जो दिखाता है कि एक छोटा बच्चा सूफ़ी क़व्वाली दमा दम मस्त कलंदर पर थिरक रहा है |

    बूम ने पाया कि वीडियो का वास्तविक ऑडियो 'दमा दम मस्त कलंदर' (Dama Dam Mast Qalandar) नहीं है | यह क्लिप वास्तव में इंडोनेशिया से है जहां चार साल का एक बच्चा पीछे चल रही इस्लामिक प्रार्थना का आनंद उठा रहा है |

    इंडिया टुडे ने 24-सेकंड लम्बी इस ब्लैक एंड व्हाइट क्लिप को ट्वीट किया है | इस ट्वीट में लिखा है: प्रसिद्ध दमा दम मस्त कलंदर सूफी गीत का आनंद ले रहे एक मनमोहक संगीत प्रेमी का यह वीडियो आपको कैसा लगा, कैप्शन में बताये | #YourSpace #CaptionThis"

    वायरल फ़ोटो में गुलनाज़ ख़ातून के लिए प्रदर्शन नहीं कर रहे तेजश्वी यादव

    इंडिया टुडे का आर्काइव यहां देखें |

    How would you caption this video of an adorable music lover enjoying the famous Dama Dam Mast Qalandar sufi song#YourSpace #CaptionThis pic.twitter.com/NvjTf8C10y

    — IndiaToday (@IndiaToday) November 18, 2020

    यही एडिट किया हुआ वीडियो इंडिया टुडे के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया है |

    आजतक ने यही क्लिप एक कैप्शन के साथ शेयर किया है: "गाना बढ़िया हो जनाब तो हम सब उसकी धुन में खो सा जाते हैं...अब इस नन्हे बच्चे को ही देखिये न...झूमते -गाते इस बच्चे के लिए दीजिये कोई अच्छा सा कैप्शन ! #YourSpace #CaptionThis) गाना बढ़िया हो जनाब तो हम सब उसकी धुन में खो सा जाते हैं...अब इस नन्हे बच्चे को ही देखिये न...झूमते -गाते इस बच्चे के लिए दीजिये कोई अच्छा सा कैप्शन !#YourSpace #कैप्शनथिस"

    गाना बढ़िया हो जनाब तो हम सब उसकी धुन में खो सा जाते हैं...अब इस नन्हे बच्चे को ही देखिये न...झूमते -गाते इस बच्चे के लिए दीजिये कोई अच्छा सा कैप्शन !#YourSpace #CaptionThis pic.twitter.com/uMMJA5kGs0

    — AajTak (@aajtak) November 18, 2020

    यह वीडियो पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा ने भी ट्वीट किया है |

    स्वैग :) pic.twitter.com/OOtVOO3dje

    — Narendra nath mishra (@iamnarendranath) November 17, 2020

    यही वीडियो उर्मिला मरतोंडकर ने भी कोट ट्वीट किया है ।

    Undoubtedly the Coolest thing I've seen this season 😎 https://t.co/gMUIkxHnC0

    — Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) November 18, 2020

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़ कर कुछ शब्दों के साथ रिवर्स इमेज सर्च की | हम एक ट्वीट थ्रेड तक पहुंचे जिसमें वास्तविक ऑडियो के साथ दो वीडिओज़ थे | ट्वीट्स में से एक में इन्डोनेशियाई में बताया गया था कि कैसे बच्चा इस्लामिक प्रार्थना पर थिरक रहा था |

    Yaa Rasulallah.. Yaa Nabi..

    Sungguh hikmat adek @NUgarislucu ketika mendengar senandung shalawat beriringan tabuh rebana.#JumatBerkah pic.twitter.com/LJTXuZ4QY4

    — IG: @autadannasher (@autad) November 13, 2020

    वीडियो पर हमें Mod'Usril नाम का एक वॉटरमार्क दिखा |


    इसके बाद हमनें इसी नाम से फ़ेसबुक पर खोजा और पाया कि इस यूज़र ने एक लम्बा वर्शन दो हफ़्ते पहले शेयर किया था | इस लेख को लिखने तक वास्तविक वीडियो करीब 15 लाख बार देखा जा चूका था |

    बूम ने मोड ऊसरील (अहमद युसरील इस्कंदर) से संपर्क किया जिन्होंने यह पुष्टि की कि वीडियो उन्हीं ने 7 नवंबर 2020 को अपने शहर मजलेन्ग्का, पश्चिमी जावा प्रोविंस इंडोनेशिया, में फ़िल्माया है

    मोड ऊसरील ने बूम से कहा,"समाज पैग़म्बर की सालगिरह मना रहा था जब चार वर्षीय फौज़ी इस्लामिक प्रार्थनाओं पर थिरकने लगा | यह वीडियो अल-हिदायह गिरिमुक्ति इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल मालउस्मा जिला मजलेन्ग्का रीजेंसी (वेस्ट जावा प्रोविंस, इंडोनेशिया) में फ़िल्माया गया है |"

    ऊसरील ने बूम के साथ उसी आयोजन की कुछ तस्वीरें भी साझा की |





    Tags

    IndonesiaIndia TodayAaj Tak#Viral Video#Fake NewsFact Check#Viral Tweets
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में दिख रहे बच्चे ने किया दमा दम मस्त कलंदर पर डांस
    Claimed By :  India Today and AajTak
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!