Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह और मुकेश...
फैक्ट चेक

कैप्टन अमरिंदर सिंह और मुकेश अम्बानी की पुरानी तस्वीर वायरल

दावा किया जा रहा है कि भारत बंद के एक दिन पहले पंजाब के मुख्य मंत्री मुकेश अम्बानी से मिले |

By - Debalina Mukherjee |
Published -  11 Dec 2020 2:01 PM IST
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह और मुकेश अम्बानी की पुरानी तस्वीर वायरल

    तीन साल पुरानी एक तस्वीर जो रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अम्बानी और पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हाथ मिलाते दिखाती है, फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है | दावा है कि यह मुलाक़ात किसानों के आह्वाहन पर भारत बंद के एक दिन पहले यानी 7 दिसंबर को हुई है |

    यह तस्वीर किसान आंदोलन पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष के तरफ़ ऊँगली उठाती है | नेटिज़ेंस दावा कर रहे हैं कि जबकि कांग्रेस ने किसानों के प्रति हमदर्दी जताई है, पार्टी के सदस्य और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह निजी रूप से उद्योगपतियों से मिलकर निवेश और व्यवसाय पर चर्चाएं कर रहे हैं |

    किसानों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद कर केंद्र सरकार द्वारा बनाए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया गया था | यहां पढ़ें |

    राजनाथ सिंह का 7 साल पुराना वीडियो वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़ा गया

    वायरल पोस्ट के साथ दावा कुछ यूँ है: "भारत बंद से एक दिन पहले, आज मुंबई मैं मुकेश अम्बानी की पंजाब के सी.एम कप्तान अमरिंदर सिंह से मुलाक़ात हुई, फार्मर्स एजिटेशन पर कप्तान साहेब पहले ही एच.एम अमित शाह की प्रोपोज़ल्स का सपोर्ट कर चुके हैं | पंजाब सी.एम ने कहा के अम्बानी जी से उन की पंजाब मैं इंडस्ट्रियल और इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स पर बातचीत हुई | एक तरफ़ कांग्रेस फार्मर्स एजिटेशन और भारत बंद का सपोर्ट कर रही है और इसी पीरियड में पंजाब के सी.एम जी भी अम्बानी जी से मुलाक़ात कर रहे हैं | यह कैसी पॉलिटिक्स है?"

    इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां, यहां और यहां देखें |



    Next time when Pappu ji talks about Ambani, throw these pics on his face. pic.twitter.com/8So1Q6zNEu

    — Mr Sinha (@MrSinha_) December 7, 2020
    नहीं, यह ट्रैफ़िक जाम किसान आंदोलन के कारण नहीं हुआ है

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने एक रिवर्स इमेज सर्च किया और 31 अक्टूबर, 2017 की हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में इसी वायरल फ़ोटो को पाया | रिपोर्ट में कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने उस समय मुलाकात की, जब सिंह कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण सहित कई क्षेत्रों में व्यापार के अवसरों पर चर्चा करने के लिए मुंबई पहुंचे।


    इसके अलावा, हमने 31 अक्टूबर, 2017 से पंजाब के सीएम द्वारा की गयी एक फ़ेसबुक पोस्ट पाई, जो उस तस्वीर को दिखाता है जो झूठे दावों के साथ शेयर की जा रही है। पोस्ट में मुंबई में अंबानी के साथ बैठक से सिंह की अन्य तस्वीरें भी हैं।

    इन्हीं तस्वीरों का सेट हमें अमरिंदर सिंह के सत्यापित ट्विटर हैंडल पर भी मिला |

    Happy to meet Mukesh Ambani Ji in Mumbai. Hope to discuss various investment and industrial development opportunities for Punjab. pic.twitter.com/L3xiiBCZds

    — Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) October 31, 2017








    Tags

    Amarinder SinghFake newsFact checkIndiaCaptain Amarinder Singh Meet Mukesh Ambani
    Read Full Article
    Claim :   भारत बंद से एक दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मुकेश अम्बानी की मुलाक़ात हुई |
    Claimed By :  Social media
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!