Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • बंगाल चुनाव: बक्सों से भरे ट्रक का...
फैक्ट चेक

बंगाल चुनाव: बक्सों से भरे ट्रक का पुराना वीडियो EVM बदलने के दावे से वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जहां सासाराम स्थित मतगणना केंद्र पर बक्सों से भरा एक ट्रक अचानक स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर घुस गया था. हालांकि जांच में बक्से खाली पाए गए थे.

By -  Jagriti Trisha
Published -  29 April 2026 11:25 AM IST
  • Listen to this Article
    Bihar election truck video falsely linked to West Bengal EVM tampering claim.

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच बक्सों से भरे ट्रक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ईवीएम बदलने के लिए ट्रक लेकर आए थे.

    बूम ने पाया कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बिहार का है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब सासाराम में आधी रात को एक ट्रक अचानक स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर घुस गया. हालांकि तत्कालीन डीएम के अनुसार ट्रक में मौजूद सभी बक्सों की जांच की गई थी, सभी खाली थे.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल वीडियो में बक्सों से लदा एक ट्रक दिखाई दे रहा है, जिसके आस-पास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वीडियो के बैकग्राउंड हंगामा होता दिख रहा है.

    इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया कि कैसे ट्रक भर कर बीजेपी वाले EVM चेंज करने के लिए आए हैं. इसके कैप्शन में पश्चिम बंगाल का जिक्र देखा जा सकता है. (आर्काइव लिंक)


    पड़ताल में क्या मिला:

    घटना बिहार के रोहतास जिले की है

    रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 13 नवंबर 2025 की एक फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो मौजूद था. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया था कि सासाराम में आधी रात को बक्सों से लदा ट्रक मतगणना केंद्र के अंदर जा पहुंचा, जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया और 'वोट चोर' के नारे लगाए गए.

    यहां से हिंट लेकर हमने घटना से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट की तलाश की. नवभारत टाइम्स की 13 नवंबर 2025 की रिपोर्ट में बताया गया कि मतगणना से एक दिन पहले रोहतास जिले के सासाराम स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर आधी रात को एक ट्रक पहुंच गया, जिसके बाद राजद कार्यकर्ताओं और अन्य उम्मीदवारों ने जमकर बवाल किया.

    इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते विजुअल के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी देख सकते हैं.


    राजद ने लगाया था ईवीएम टैम्परिंग का आरोप

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस घटना से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया, जिसके साथ पार्टी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन पर सवाल उठाए.

    अमर उजाला, एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत की रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज भी किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास की तत्कालीन जिला अधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने मौके पर ट्रक की जांच की, जिसमें बक्से खाली पाए गए.

    रोहतास जिला प्रशासन ने किया था आरोपों का खंडन

    घटना पर जिला प्रशासन का पोस्ट और जिला अधिकारी उदिता सिंह का बयान का देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों की मौजूदगी में बक्सों को खोला गया था और वे खाली पाए गए थे. इस मामले में चुनाव आयोग ने एडीएम ललित रंजन को रिटर्निंग ऑफिसर के पद से हटा दिया था.

    हमारी जांच में स्पष्ट है कि वायरल वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जिसे भ्रामक तरीके से पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.


    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाला व्यक्ति एसपीजी कमांडो नहीं है


    Tags

    West Bengal Assembly ElectionWest BengalEVMBihar pollsOld video
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह पश्चिम बंगाल में बीजेपी ट्रक लेकर ईवीएम बदलने आई है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!