Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को...
फैक्ट चेक

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाला व्यक्ति एसपीजी कमांडो नहीं है

बूम से बातचीत में झालमुड़ी विक्रेता विक्रम शॉ ने पुष्टि की है कि वायरल दावा गलत है और वह एसपीजी का हिस्सा नहीं हैं.

By -  Sista Mukherjee & Srijit Das
Published -  29 April 2026 11:25 AM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाला व्यक्ति एसपीजी कमांडो नहीं है

    एक वायरल न्यूज ग्राफिक में गलत दावा किया गया जिस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल के झारग्राम में झालमुड़ी सर्व की, वह मूल रूप से एक कमांडो है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) के तहत कार्यरत है.

    बूम ने झालमुड़ी वेंडर विक्रम शॉ से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि वायरल दावा निराधार है, और वह एसपीजी से जुड़े नहीं हैं. एसपीजी भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के तहत है और प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है.

    नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को एक स्थानीय दुकान पर जाकर झालमुड़ी खरीदी थी, जो फुलके चावल, प्याज और मसालों से बना एक बांग्ला स्नैक है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 अप्रैल को मोदी पर तंज करते हुए दावा किया कि यह सब कुछ पूर्वनियोजित था और झालमुड़ी एक एसपीजी कमांडर द्वारा बनाई गई थी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दुकान में मोदी को फिल्माने के लिए पहले से कैमरा कैसे स्थापित किया गया था.

    सोशल मीडिया पर दावा

    वायरल ग्राफिक में हिंदी कैप्शन है कि जिस दुकानदार ने प्रधानमंत्री को झालमुड़ी बेची, वह वास्तव में उनकी सुरक्षा में लगा एसपीजी जवान है. यह ग्राफिक "फुल टाइम एसपीजी और पार्टटाइम झालमुड़ी विक्रेता" कैप्शन के साथ शेयर हो रहा है.

    यहां पोस्ट और यहां आर्काइव के लिए क्लिक करें

    हमने क्या पाया: विक्रम शॉ एक स्थानीय विक्रेता हैं, एसपीजी कमांडो नहीं

    1. शॉ ने वायरल दावे को खारिज किया: बूम ने झारग्राम में दुकान का दौरा किया और झालमुड़ी विक्रेता विक्रम शॉ से बात की. विक्रेता ने वायरल दावे का खंडन किया और पुष्टि की कि उनका एसपीजी से कोई संबंध नहीं है. विक्रम शॉ ने बूम को बताया, "ये दावे गलत हैं." बूम की रिपोर्टर, जो झारग्राम की स्थानीय निवासी भी हैं, ने विक्रम शॉ की दुकान की नियमित ग्राहक के रूप में यही पुष्टि की.

    एक स्थानीय दुकानदार तपन मुखोपाध्याय ने बूम को बताया कि शॉ कॉलेज मोड़ के एक प्रसिद्ध स्थानीय विक्रेता हैं. उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कई वर्षों से जाना है. वह अपने माता-पिता के साथ शुरू किए गए बिजनेस का संचालन करते हैं. वह बिहार से हैं लेकिन अब यहां बस गए हैं."

    2. कक्षा 9 तक गया में पढ़ाई की: आईएएनएस द्वारा 19 अप्रैल 2026 को एक वीडियो रिपोर्ट में, विक्रम शॉ मोदी के साथ अपनी बातचीत के बारे में चर्चा करते हैं और अपने बैकग्राउंड के बारे में जानकारी साझा करते हैं कि वह बिहार के गया से हैं और कक्षा 9 तक पढ़ाई की है.

    Jhargram, West Bengal: A shopkeeper at the stall where Prime Minister Narendra Modi had jhal muri says, "I never thought that the Prime Minister of the country would come to my shop and eat jhal muri..." pic.twitter.com/gFt02So8fT

    — IANS (@ians_india) April 19, 2026

    वीडियो में वेंडर को यह कहते भी सुना जा सकता है कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी और बिजनेस में परिवार को सपोर्ट किया.

    Tags

    West Bengal Assembly ElectionWest BengalPM Modi
    Read Full Article
    Claim :   पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेचने वाला दुकानदार असल में एसपीजी कमांडो है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!