Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. मध्य प्रदेश में उपद्रवियों की परेड...
फैक्ट चेक

मध्य प्रदेश में उपद्रवियों की परेड का वीडियो झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल

बूम ने पाया कि घटना उज्जैन की है, जहां अप्रैल 2026 में पुलिस ने उपद्रव के आरोप में किशन अहिरवार, विशाल और विकास सारोलिया को गिरफ्तार किया था और उन्हें घटनास्थल पर ले गई थी.

By -  Jagriti Trisha
Published -  15 Jun 2026 2:18 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Police parade three accused through a street in Madhya Pradesh.

    सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश में आरोपियों की परेड का एक वीडियो झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों युवकों के नाम मोहम्मद आरिफ, अशरफ अली और आसिफ खान हैं, जिन्हें स्कूल के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा गया है.

    वीडियो में सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी तीन युवकों पर लाठी चलाता दिखाई दे रहा है, जबकि युवकों के हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा सांप्रदायिक दावा गलत है. मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है, जहां इसी साल अप्रैल में तोड़फोड़ के आरोप में किशन अहिरवार, विशाल सारोलिया और विकास सारोलिया को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पुलिस जुलूस निकालते हुए उन्हें घटनास्थल तक लेकर गई थी.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर एक वेरिफाइड यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मोहम्मद आरिफ, अशरफ अली और आसिफ खान. उम्र 22 साल, तीनों का काम- स्कूल के बाहर लड़कियों को छेड़ना और गंदे इशारे करना. आज पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनकी अच्छी तरह से धुनाई कर दी." (आर्काइव लिंक)

    फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने इसी से मिलता-जुलता दावा करते हुए तीनों आरोपियों का नाम मोहम्मद समीर, मोहम्मद नदीम और मोहम्मद आसिफ अली बताया. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    घटना एमपी के उज्जैन की है

    वीडियो के कीफ्रेम को संबंधित कीवर्ड के साथ रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें घटना से जुड़ी नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की 18 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में बताया गया कि घटना उज्जैन के बाफना पार्क कॉलोनी की है, जहां कार धोने से मना करने पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला था.

    मामला लड़कियों की छेड़छाड़ से जुड़ा नहीं था

    यह घटना 16 अप्रैल 2026 की रात को हुई थी. एमआर-5 रोड पर वाशिंग सेंटर चलाने वाले शेरान अली ने समय की कमी के चलते आरोपियों की कार धोने से इनकार कर दिया था. इसके बाद देर रात लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने उनके वाहनों के शीशे तोड़ दिए और एक घर पर भी पथराव किया.

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद घटनास्थल पर ले जाकर उनका जुलूस निकाला गया और लोगों के सामने उनपर लाठियां भी बरसाई गईं.

    गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम समुदाय से नहीं थे

    आगे हमें घटना से जुड़ी रिपब्लिक भारत समेत कई स्थानीय मीडिया संस्थानों की वीडियो रिपोर्ट मिली, जिनमें उज्जैन पुलिस का बयान शामिल था. पुलिस ने बताया कि चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में हुई इस तोड़फोड़ की घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम किशन, विकास और विशाल हैं.



    हमने इस घटना की एफआईआर कॉपी भी निकाली. हमने पाया कि एफआईआर में भी पांचों आरोपियों के नाम ऋषि मिश्रा, साहिल गुर्जर, किशन अहिरवार, विकास सारोलिया और विशाल सारोलिया दर्ज हैं.


    यह भी पढ़ें -यूपी में हिंदू कट्टरपंथियों द्वारा मुस्लिम युवक की पिटाई के सांप्रदायिक दावे से वीडियो वायरल

    Tags

    Madhya PradeshUjjain MPCommunal ClaimFact Check
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में दिख रहे युवकों के नाम मोहम्मद आरिफ, अशरफ अली और आसिफ खान हैं, जिन्हें स्कूल के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!