Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का...
फैक्ट चेक

जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का वीडियो UGC गाइडलाइंस समर्थित प्रदर्शन का बताकर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो असम के गुवाहाटी का है, जहां सितंबर 2025 में दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा के दौरान हजारों लोग जुटे थे.

By -  Jagriti Trisha
Published -  4 Feb 2026 5:00 PM IST
  • Listen to this Article
    Zubeen Garg last rites video misclaimed as UGC protest in Patna

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी की नई गाइडलाइंस पर रोक लगाए जाने के बाद अब इन्हें लागू करने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच इन प्रदर्शनों से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स बिहार की राजधानी पटना में यूजीसी नियमों के समर्थन में हुए प्रदर्शन का बता रहे हैं.

    बूम ने जांच में पाया कि वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है. यह वीडियो पटना का नहीं बल्कि असम के गुवाहाटी का है, जहां सितंबर 2025 में दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा निकाली गई थी. इस वीडियो का पटना में यूजीसी के नए नियमों को लेकर हुए प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.

    सवर्ण समाज के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर रोक लगा दी. इसके बाद यूजीसी के इन नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर देश के कई राज्यों में छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए. दिल्ली विश्विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्विद्यालय समेत कई शैक्षणिक संस्थानों से प्रदर्शन की खबरें सामने आईं.

    बिहार की राजधानी पटना में भी 2 फरवरी को एक मार्च निकाला गया, जो पटना कॉलेज से शुरू हुआ. पुलिस ने डाक बंगला चौराहा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर दी. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें आईं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    यूजीसी नियमों के समर्थन में हुए प्रदर्शन से जोड़कर वायरल हो रहे करीब 11 सेकंड के इस वीडियो में एक सड़क पर भारी संख्या में उतरी भीड़ को देखा जा सकता है.

    एक्स और फेसबुक पर यूजर्स इस वीडियो को बिहार की राजधानी पटना का बता रहे हैं और 'UGC लागू करो' के नारे के साथ लिख रहे हैं कि "यह खबर कोई गोदी मीडिया नहीं दिखाएगा. बिहार में आंदोलन की चिंगारी बढ़ती नजर आ रही है. पटना बिहार में छात्रों ने किया आंदोलन. पटना का डाक बंगला जाम." (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो पुराना है

    इसके कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर मिली, जो वायरल वीडियो के विजुअल से मेल खा रही थी. यहां यह तस्वीर 26 सितंबर 2025 को पोस्ट की गई थी, जिसका मतलब था कि वीडियो हाल का नहीं बल्कि यूजीसी के नियमों को लेकर शुरू हुए विवाद से पहले का है.

    इसके कैप्शन में असम के दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग का जिक्र करते हुए लिखा गया था, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. असम आपको कभी नहीं भूलेगा.' बता दें कि 19 सितंबर 2025 को भारतीय संगीत जगत के बहुचर्चित गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया था. असम के गुवाहाटी में निकाली गई उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे.

    वीडियो सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का है

    तब इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत विभिन्न माध्यमों पर जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा के कई वीडियो साझा किए गए थे, जिनके विजुअल वायरल वीडियो से मेल खाते हैं. इसके अलावा वायरल वीडियो में भी 'जुबीन-जुबीन' के नारे सुने जा सकते हैं.

    View this post on Instagram

    A post shared by Rahul Photography00 (@rahul_photoghraphy)


    इंडिया टाइम्स और एबीपी न्यूज की 21-22 सितंबर 2025 की संबंधित वीडियो रिपोर्ट में भी ऐसे विजुअल्स मौजूद हैं. रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी में गायक जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा निकाली गई थी, जिसमें उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए थे. जुबीन का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान और 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया था.

    गूगल मैप पर हुई लोकेशन की पुष्टि

    एक यूजर द्वारा साझा किए गए मिलते-जुलते विजुअल में वीडियो की लोकेशन का जिक्र किया गया था. इसकी मदद से हम गूगल मैप पर गुवाहाटी स्थित इस जगह की पहचान करने में सक्षम थे. नीचे दिए गए लोकेशन के स्ट्रीट व्यू में वही विजुअल देखा जा सकता है, जो वायरल वीडियो में भी दिखाई देता है.



    इससे साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो बिहार के पटना का नहीं बल्कि असम के गुवाहाटी का है. हालांकि यूजीसी की नई गाइडलाइंस के समर्थन में पटना में प्रदर्शन हुए हैं पर इस वीडियो का इन प्रदर्शनों से कोई ताल्लुक नहीं है. यह वीडियो चर्चित गायक जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा का है.


    यह भी पढ़ें -आंबेडकर की प्रशंसा में बोलते पीएम मोदी का वीडियो UGC से जोड़कर वायरल


    Tags

    UGCPatnaUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो बिहार की राजधानी पटना में यूजीसी गाइडलाइंस के समर्थन में हुए प्रदर्शन का है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  Misleading
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!