Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • ट्रैक्टर से स्टंट करते इस व्यक्ति...
फैक्ट चेक

ट्रैक्टर से स्टंट करते इस व्यक्ति का वीडियो किसान आंदोलन से नहीं है

दावा किया जा रहा है कि वीडियो किसान आंदोलन में 26 जनवरी को होने वाली परेड की तैयारी दिखाता है |

By - Debalina Mukherjee |
Published -  7 Jan 2021 2:43 PM IST
  • ट्रैक्टर से स्टंट करते इस व्यक्ति का वीडियो किसान आंदोलन से नहीं है

    हरियाणा में ट्रैक्टर से करतब दिखाते एक व्यक्ति का पुराना वीडियो वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़ा जा रहा है | दावा है कि किसान आने वाले गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारी कर रहे हैं |

    यह वीडियो हज़ारों की संख्या में शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख रहे हैं | फ़ेसबुक और ट्विटर पर यह वीडियो तब वायरल है जब किसानों ने इस गणतंत्र दिवस राजपथ पर होने वाली परेड के साथ दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली के साथ 'किसान परेड' निकालने का दावा किया है | आज भी दिल्ली के आसपास कई इलाकों में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली है |

    विजय माल्या ने नहीं दिया भाजपा को यह 35 करोड़ का चेक

    इस वीडियो के साथ एक कैप्शन है जिसमें लिखा है: ''26 जनवरी की परेड़ की तैयारी ठीक है ना। जय जवान जय किसान''

    नीचे कुछ पोस्ट्स देखें और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां देखें |






    क्या TIME मैगज़ीन ने योगी आदित्यनाथ के कोविड-19 प्रबंधन की प्रशंसा की है?

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने वायरल वीडियो के एक कीफ़्रेम के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें यही वीडियो यूट्यूब पर 11 फ़रवरी 2020 को अपलोड किया हुआ मिला |

    इस वीडियो का शीर्षक था: "1 टायर पर घुमा दिया ट्रैक्टर // सुभाष हरियाणा 855।। Swaraj 855 Dangerous Stunt'

    इसके बाद हमनें "सुभाष हरियाणा ट्रैक्टर स्टंट" कीवर्ड्स के साथ खोज की और यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो पाए जो ट्रैक्टर से स्टंट दर्शाते हैं | सभी वीडियो में वही व्यक्ति स्टंट करता है जो वायरल वीडियो में दिखाई देता है | कई वीडिओज़ में इस व्यक्ति का नाम सुभाष लठवाल उल्लेखित है |

    बूम ने सुभाष की फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल ढूंढी और हमें वास्तविक वीडियो 3 फ़रवरी 2020 को पोस्ट किया हुआ मिला |

    हमनें सुभाष लठवाल से संपर्क किया है | जवाब मिलते ही लेख अपडेट किया जाएगा | जबकि बूम इस घटना की जगह नहीं बता सकता, हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वीडियो 11 महीने पुराना है और किसान आंदोलन से सम्बंधित नहीं है |

    Tags

    Kisaan AndolanFAKE NEWSKisan ParadeRepublic DayFarm Bills
    Read Full Article
    Claim :   26 जनवरी परेड़ की तैयारी करता किसान
    Claimed By :  Social media
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!