Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • क्या एस जयशंकर ने माना ऑपरेशन...
फैक्ट चेक

क्या एस जयशंकर ने माना ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को हुआ नुकसान? फैक्ट चेक

BOOM ने पाया कि वायरल वीडियो फेक है. इसमें AI जनरेटेड ऑडियो का इस्तेमाल कर विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

By -  Anmol Alphonso
Published -  19 May 2026 4:58 PM IST
  • Listen to this Article
    AI video falsely claims S. Jaishankar admitted India losses during Operation Sindoor.

    सोशल मीडिया पर एक डीपफेक वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई से भारत अचंभित रह गया और उसको कुछ नुकसान भी झेलने पड़े.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो फेक है. इसमें AI जनरेटेड ऑडियो का इस्तेमाल कर विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    इस वीडियो में विदेश मंत्री एस जयशंकर एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में भारत को नुकसान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं.

    एक्स और फेसबुक पर वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि स्मिता प्रकाश के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में जयशंकर ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की आक्रामक जवाबी कार्रवाई ने भारत को चौंका दिया.


    In a recent podcast with Smita Prakash, Jaishankar acknowledged that Pakistan's sudden and aggressive retaliation caught India Off guard. pic.twitter.com/UBlfvRv6hq

    — Javed Awan (@Jav3dAwan) May 4, 2026

    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    स्मिता प्रकाश और एस जयशंकर का यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर से पहले है

    एएनआई के यूट्यूब चैनल पर स्मिता प्रकाश और एस जयशंकर की बातचीत का यह वीडियो 24 मई 2024 को अपलोड किया गया था, यानी ऑपरेशन सिंदूर से पहले. ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 से हुई थी. मूल वीडियो में कहीं भी ऑपरेशन सिंदूर या पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई जैसी कोई चर्चा नहीं है.


    वीडियो की आवाज एआई जनरेटेड है

    हमने Hive Moderation और Hiya जैसे AI डिटेक्शन टूल्स पर वीडियो और इसके ऑडियो का परीक्षण किया. इन टूल्स ने वीडियो की आवाज के AI जनरेटेड होने की संभावना जताई.



    यह भी पढ़ें -मोदी सरकार की आलोचना करते आर्मी ऑफिसर का डीपफेक वीडियो वायरल

    Tags

    Operation SindoorS JaishankarDeepfakeArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   स्मिता प्रकाश के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में एस जयशंकर ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई ने भारत को चौंका दिया.
    Claimed By :  Social media users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!