Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. भारतीय सेना के जवानों पर बगावत करने...
फैक्ट चेक

भारतीय सेना के जवानों पर बगावत करने का आरोप लगाते राजनाथ सिंह का वीडियो डीपफेक है

बूम ने पाया कि वीडियो में AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है. मूल वीडियो में राजनाथ सिंह मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी की आलोचना कर रहे थे.

By -  Jagriti Trisha
Published -  4 Nov 2026 6:45 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    भारतीय सेना के जवानों पर बगावत करने का आरोप लगाते राजनाथ सिंह का वीडियो डीपफेक है

    सोशल मीडिया पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक डीपफेक वीडियो वायरल है. इसमें उन्हें भारत-चीन टकराव को मामूली मुद्दा बताते हुए सेना के जवानों पर बगावत करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते दिखाया गया है. साथ ही इसमें उन्हें भारत-चीन तनाव के मुकाबले दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को ज्यादा तवज्जो देते हुए भी दिखाया गया है.

    बूम ने पाया कि वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हेरफेर की गई है. AI डिटेक्शन टूल्स ने भी वीडियो की आवाज के AI जनरेटेड होने की पुष्टि की. मूल वीडियो में राजनाथ सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं.

    पिछले दिनों ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के आमने-सामने आने की बात कहने के बाद सोशल मीडिया पर चीनी घुसपैठ का दावा करते हुए कई वीडियो सामने आए.

    सोशल मीडिया पर क्या है दावा?

    फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया, "केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ सैनिक बगावत करके भाजपा सरकार को बदनाम करना चाहते हैं. जो कोई भी सच्चाई बतायेगा वह सरकार की तरफ से गलत कहलाएगा चाहे वह सैनिक हो या फिर स्टूडेंट."

    आर्काइव लिंक.

    फेक न्यूज फैलाने वाले हैंडल @ThokaReturns ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राजनाथ सिंह के डीपफेक वीडियो को उनका असली बयान बताकर शेयर किया.

    पड़ताल में क्या मिला:

    राजनाथ सिंह का यह वीडियो डीपफेक है

    वीडियो को गौर से देखने पर हमें इसमें कई भाषाई त्रुटियां मिलीं. मसलन इसमें राजनाथ सिंह थल सेना को 'थाल सेना' बोलते नजर आ रहे हैं.

    पुष्टि के लिए हमने इसे Hive Moderation जैसे AI डिटेक्शन टूल पर चेक किया. Hive Moderation ने वीडियो की आवाज के AI जनरेटेड होने की संभावना 99.1 प्रतिशत बताई.

    वहीं वॉयस डिटेक्शन टूल Hiya ने भी इसके ऑडियो को 3/100 तक का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया, जो वीडियो के डीपफेक होने की संभावना को दिखाता है.

    Delete Edit


    मूल वीडियो में राजनाथ सिंह खरगे की आलोचना कर रहे हैं

    ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 26 अक्टूबर 2026 को साझा किए गए मूल वीडियो में राजनाथ सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा करते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता के बारे में जो बातें कहीं, उससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है.

    #WATCH | Delhi: On Mallikarjun Kharge's remarks, Defence Minister Rajnath Singh says, "It is deeply distressing. The remarks made yesterday in Patna by Congress President Mallikarjun Kharge about Prime Minister Modi’s late father have left me shocked and deeply hurt. What is most shocking about this entire episode is that these comments were not made by some ordinary Congress worker or a youth leader, but by the national president of a party that claims to be the oldest political party in the country. Through his conduct, the Congress President has hurt the sentiments of crores of our countrymen. But the Congress did not stop there; they are now further hurting people's sentiments by attempting to justify Kharge ji’s words. Instead of acknowledging their mistake and expressing regret, the Congress is busy defending and validating this statement..."

    — ANI (@ANI) October 26, 2026


    गौरतलब है कि 25 अक्टूबर 2026 को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान 'मोदी नहीं जाएगा' के जवाब में खरगे ने कहा था, 'मोदी का बाप भी जाएगा'. इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई और बीजेपी ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया. पटना के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

    पीआईबी फैक्ट चेक ने भी राजनाथ सिंह के इस वीडियो का खंडन करते हुए इसे डीपफेक बताया और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.


    यह भी पढ़ें -नशे में धुत दिख रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का डीपफेक वीडियो वायरल


    Tags

    Indo-China ClashRajnath SinghDeepfakeArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   राजनाथ सिंह ने भारत-चीन टकराव को मामूली मुद्दा बताते हुए भारतीय सेना के जवानों पर सरकार के खिलाफ बगावत करने का आरोप लगाया.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!