Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश...
फैक्ट चेक

दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर लाठीचार्ज? जानिए वीडियो का सच

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो फरवरी 2026 में राजस्थान के बारां जिले में हुई लाठीचार्ज की घटना से संबंधित है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  23 March 2026 3:35 PM IST
  • Listen to this Article
    Baran protest lathicharge video misrepresented as Uttam nagar incident

    सोशल मीडिया पर पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर अशांति फैलाने की धमकी देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है.

    बूम ने जांच में पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा वायरल दावा गलत है. दरअसल यह वीडियो राजस्थान के बारां जिले का है, जहां फरवरी 2026 में प्रताप चौक के पास पुलिस ने गौ रक्षकों के ऊपर लाठीचार्ज किया था.

    गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की मौत के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. होली के दौरान हुई इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. इस बीच ईद पर माहौल बिगाड़ने की धमकी के वीडियो सामने आए जिसे देखते हुए इलाके की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई. भारी तैनाती के बीच ईद की नमाज अदा की गई और सादगी से त्यौहार मनाया गया.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21 मार्च को दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोगों को हिरासत में लिया था. इसी घटना से जोड़कर राजस्थान का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस लाठीचार्ज की कार्रवाई करती दिख रही है. इनमें से एक वीडियो के अंत में एक शख्स धमकाते हुए भी नजर आ रहा है.

    फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स इसे उत्तम नगर की घटना से जोड़ते हुए दावा कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर बवाल करने वाले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. आर्काइव लिंक यहां और यहां देख सकते हैं.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो राजस्थान का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें फेसबुक पर 10 फरवरी 2026 का पोस्ट किया गया वायरल वीडियो मिला. यहां और यहां देखें.

    इन पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक यह वीडियो राजस्थान के बारां जिले का है, जब पुलिस ने प्रताप चौक के पास प्रदर्शन कर रहे गौ रक्षकों पर लाठीचार्ज किया था.


    फरवरी 2026 की घटना

    दैनिक भास्कर और पत्रिका न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार घटना 9 फरवरी 2026 की है. बारां में गोवंश का सिर मिलने के मामले में जांच की मांग को लेकर प्रताप चौक चौकी के सामने धरना दे रहे गौ रक्षकों और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और कुछ लोगों को हिरासत में लिया था. घटना पर एनडीवी राजस्थान की विस्तृत रिपोर्ट देखी जा सकती है.

    गूगल मैप्स पर हुई लोकेशन की पुष्टि

    हमने गूगल मैप्स पर बारां स्थित प्रताप चौक की तलाश की. इसके स्ट्रीट व्यू में वायरल वीडियो में दिख रही भीमगंज पुलिस चौकी की बिल्डिंग नजर आती है.


    यह भी पढ़ें -दिल्ली के उत्तम नगर में आग का वीडियो ड्रोन फैसिलिटी पर अटैक के दावे से वायरल


    Tags

    DelhiRajasthanFactCheckCommunal Claim
    Read Full Article
    Claim :   वायरल वीडियो दिल्ली के उत्तमनगर का है, जहां पुलिस ने ईद के दिन बवाल करने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!