Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह...
फैक्ट चेक

खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ राहुल गांधी और दीपके की तस्वीर फेक है

बूम ने पाया कि राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की वायरल तस्वीर वास्तविक नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  6 Aug 2026 5:42 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    AI generated image falsely showing Rahul Gandhi with George Soros, Greta Thunberg, and Gurpatwant Singh Pannun.

    सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ एक फ्रेम में खड़े नजर आ रहे हैं.

    बूम ने पाया कि राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की यह तस्वीर वास्तविक नहीं है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. कई AI डिटेक्शन टूल भी इसके एआई जनरेटेड होने पुष्टि करते हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भारत-विरोधी गैंग एक ही फ्रेम में. आमतौर पर देशों के बाहरी दुश्मन होते हैं, लेकिन भारत के अंदर ही बहुत सारे दुश्मन हैं.' एक अन्य एक्स यूजर ने दावा किया कि यह फोटो विदेश में एक मीटिंग के दौरान ली गई थी.


    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    पड़ताल के दौरान हमें राहुल गांधी, अभिजीत दीपके, जॉर्ज सोरोस, सैम पित्रोदा, ग्रेटा थनबर्ग और गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित मुलाकात और इस तस्वीर का कोई प्रामाणिक स्रोत नहीं मिला.

    हमने तस्वीर को गौर से देखा तो पाया कि इसमें एक अवास्तविक चमक है, जो अक्सर AI जनरेटेड तस्वीरों में देखने को मिलती है. साथ ही इसमें मौजूद लोगों के चेहरे भी उनके वास्तविक स्वरूप से थोड़े अलग दिखाई पड़ते हैं.

    तस्वीर एआई जनरेटेड है

    जांच के लिए हमने तस्वीर को AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर चेक किया. Hive Moderation ने तस्वीर के AI जनरेटेड होने की संभावना 99.9 प्रतिशत जताई.



    पुष्टि के लिए हमने Undetectable AI और Sightengine जैसे एआई डिटेक्शन टूल्स पर भी इसकी जांच की. जांच में इन दोनों टूल्स ने भी तस्वीर के AI जनरेटेड होने की संभावना बताई.



    यह भी पढ़ें -CJP प्रदर्शन में शामिल छात्रों को धमकी देने के दावे से पीएम मोदी का डीपफेक वीडियो वायरल


    Tags

    Rahul GandhiGeorge SorosKhalistan supportersGreta ThunbergAI PhotoArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   राहुल गांधी और अभिजीत दीपके- जॉर्ज सोरोस, ग्रेटा थनबर्ग और खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
    Claimed By :  Social Media posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!