Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. बंगाल चुनाव: लोगों पर लाठीचार्ज...
फैक्ट चेक

बंगाल चुनाव: लोगों पर लाठीचार्ज करती पुलिस का यह वीडियो बांग्लादेश का है

बूम ने पाया कि बांग्लादेश के पुराने वीडियो को गलत तरीके से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  30 April 2026 6:04 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Bangladesh police action video falsely shared as West Bengal election violence

    सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़कर बांग्लादेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सुरक्षाकर्मी सड़क पर चलते लोगों पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है. वीडियो में मेंशन Law Tv के मुताबिक वीडियो बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आयोजित आम चुनाव के दिन का है.

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. गौरतलब है कि राज्य में मतदान प्रक्रिया के दौरान कई जिलों से लाठीचार्ज और हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाठीचार्ज के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं, 'अगर चुनाव का मतलब मात्र यही है कि जनता को प्रशासन के डंडों से दबाया जाए, आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जाए.. यदि चुनाव आयोग आज स्वतंत्र होता तो आज मतदान के लिए लाइन में खड़े लोगों को खास पार्टी को जीत दिलाने के लिए इस तरह मार पीटा नहीं जाता.....#बंगाल #लोकतंत्र #जनताकीआवाज.' आर्काइव लिंक यहां, यहां और यहां देखें.

    यूट्यूब पर भी एक यूजर ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और लिखा, '#पश्चिम #बंगाल चुनाव में वोट देने जाने वालों को इस तरह बेवजह मारना लोकतंत्र की हत्या है भाजपा करवा रही..' आर्काइव लिंक यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो बांग्लादेश का है

    वायरल वीडियो पर 'Law TV' का लोगो दिखाई देता है. यहां से हिंट लेकर हमने 'Law TV' के फेसबुक पेज की जांच की और पाया कि यह ढाका स्थित एक न्यूज संस्थान है. यहां हमें 15 फरवरी 2026 का पोस्ट किया गया वायरल वीडियो मिला, जिससे स्पष्ट था कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले का है.

    वीडियो के कैप्शन में Law TV ने बताया था कि यह इलेक्शन वाले दिन का वीडियो है, जहां नागरिकों के प्रति सेना का व्यवहार कुछ इस तरह का था. गौरतलब है कि बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बाद 12 फरवरी 2026 को 13वां संसदीय चुनाव आयोजित किया गया था.


    वीडियो में मौजूद है बांग्लादेश के साक्ष्य

    वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें कुछ ऐसे संकेत मिले जो इसके बांग्लादेश के होने की पुष्टि करते है. वीडियो में एक गाड़ी की नंबर प्लेट बंगाली भाषा में लिखी दिखाई देती है, जबकि भारत में Central Motor Vehicles Rules, 1989 के तहत नंबर प्लेट पर अक्षर अंग्रेजी (Latin) में और अंक अरबी में होते हैं.

    वीडियो के एक दृश्य में दीवार पर बंगाली में 'Bangla Blockade' लिखा हुआ है. इसके बारे में सर्च करने पर पता चला कि 'Bangla Blockade' जुलाई 2024 में बांग्लादेश में कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों और युवाओं द्वारा चलाया गया एक आंदोलन था, जिसके तहत कक्षाओं का बहिष्कार कर देशभर के राजमार्गों और कुछ रेलवे ट्रैक को जाम किया गया था.



    हमारी जांच में यह साफ है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है. हालांकि हम स्वतंत्र रूप से वीडियो की सटीक तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं कर सके.


    यह भी पढ़ें -बंगाल चुनाव: बक्सों से भरे ट्रक का पुराना वीडियो EVM बदलने के दावे से वायरल


    Tags

    West Bengal Assembly ElectionBangladesh videoOld video
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देखा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में सुरक्षाकर्मी लोगों पर लाठियां बरसा रहे हैं.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!