Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • UAE में लगी आग का पुराना वीडियो...
फैक्ट चेक

UAE में लगी आग का पुराना वीडियो दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक के दावे से वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो अगस्त 2020 का है, तब यूएई के अजमान स्थित एक मार्केट में आग लग गई थी.

By -  Anmol Alphonso
Published -  19 March 2026 6:36 PM IST
  • Listen to this Article
    Old UAE fire video falsely linked to Iran drone attack on Dubai airport

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगी आग का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल ही में हुए ईरानी ड्रोन हमलों से जुड़ा है.

    बूम ने पाया कि यह वीडियो 2020 का है. इसका अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से कोई संबंध नहीं है.

    गौरतलब है कि 16 मार्च को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके चलते भीषण आग लग गई और उड़ानें रोकनी पड़ीं. 28 फरवरी के बाद से यह इस तरह का तीसरा हमला था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ईरानी ड्रोन हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आग की लपटों में घिर गया है. (आर्काइव लिंक)

    एक अन्य यूजर ने इसके साथ हिंदी कैप्शन में लिखा कि ईरान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ ड्रोन गिरा रहा है. (आर्काइव लिंक)



    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो साल 2020 का है

    गूगल लेंस की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि यह वीडियो संयुक्त अरब अमीरात के अजमान स्थित एक इंडस्ट्रियल एरिया के मार्केट में लगी आग का है.

    A massive fire engulfed the public market in the new industrial area of #Ajman in the United Arab Emirates. See it from 6 different views.#UAE#UAEFIRE#AJMANBLAZE pic.twitter.com/MWbgUjRszu

    — CGTN America (@cgtnamerica) August 5, 2020



    बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि 5 अगस्त 2020 को अजमान बाजार में भीषण आग लग गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक यह आग अजमान के नए औद्योगिक क्षेत्र के भीतर शाम 6:30 बजे के करीब लगी थी, जो दुबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर है.


    यह भी पढ़ें -दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तबाह किए जाने के दावे से AI जनरेटेड वीडियो वायरल


    Tags

    Iran Israel warUS-Israel Iran WarUS Iran WarWest Asia CrisisDubai
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आग की लपटों में घिरा हुआ नजर आ रहा है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!