Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. फैक्ट चेक: मोहन भागवत और गौरव...
फैक्ट चेक

फैक्ट चेक: मोहन भागवत और गौरव भाटिया के नाम पर मनगढ़ंत बयान हो रहे वायरल

बूम ने पाया कि नवभारत टाइम्स के लोगो वाले ये पोस्टकार्ड फेक हैं. इनमें मोहन भागवत और गौरव भाटिया के हवाले से पीएम मोदी व स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर फर्जी बयान वायरल किए जा रहे हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  11 Sept 2026 4:29 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Fake NBT postcards carrying fabricated statements

    सोशल मीडिया पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और बीजेपी नेता गौरव भाटिया के नाम से कुछ मनगढ़ंत बयान वायरल हो रहे हैं. बयान वाले इन पोस्टकार्ड में न्यूज आउटलेट नवभारत टाइम्स के लोगो का इस्तेमाल किया गया है.

    एक पोस्टकार्ड में मोहन भागवत के हवाले से पीएम मोदी पर वशीकरण की बात की गई है. वहीं दूसरे पोस्टकार्ड में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने को लेकर चर्चा में आए हिंदुत्ववादी चरमपंथी विचारों वाले स्वतंत्र भारद्वाज को गौरव भाटिया के हवाले से 'दिमागी नक्सल' बताया गया है.

    बूम ने अपनी जांच में पाया कि दोनों ही पोस्टकार्ड फेक हैं. मोहन भागवत और गौरव भाटिया ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. नवभारत टाइम्स ने भी अपने सोशल मीडिया से इन पोस्टकार्ड का खंडन करते हुए इन्हें फर्जी बताया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    दावा: एक

    NBT के कथित पोस्टकार्ड में मोहन भागवत की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को वास्तविक मानकर शेयर करते हुए यूजर्स ने दावा किया कि मोहन भागवत कह रहे हैं कि दूसरे धर्मों के लोगों द्वारा मोदी पर वशीकरण किया गया है, इसलिए वह सही फैसले नहीं ले पाते हैं. (आर्काइव लिंक)

    दावा: दो

    NBT के एक अन्य पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए, जिसमें गौरव भाटिया के हवाले से स्वतंत्र भारद्वाज को 'दिमागी नक्सल' बताया गया है, एक एक्स यूजर ने लिखा, 'लीजिए एक और ने पल्ला झाड़ कर "दिमागी नक्सल" बता दिया है!' (आर्काइव लिंक)

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने भी गौरव भाटिया के नाम से वायरल इस मनगढ़ंत बयान वाले पोस्टकार्ड को शेयर किया था. हालांकि बाद में उन्होंने यह कहते हुए अपना पोस्ट डिलीट कर दिया कि उन्हें पता चला कि यह AI जनरेटेड ग्राफिक है.

    पड़ताल में क्या मिला:

    जांच के दौरान हमें मोहन भागवत द्वारा पीएम मोदी पर वशीकरण किए जाने या गौरव भाटिया द्वारा स्वतंत्र भारद्वाज को दिमागी नक्सल बताए जाने से जुड़ी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस तरह की टिप्पणी का जिक्र हो.

    पोस्टकार्ड एक:

    हमने नवभारत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल की तलाश की तो पाया कि NBT Uttar Pradesh के फेसबुक पेज पर मौजूद एक पोस्टकार्ड में मोहन भागवत की वही तस्वीर मौजूद है लेकिन उसमें दिया गया बयान बिल्कुल अलग है.

    पोस्टकार्ड दो:

    हमें नवभारत टाइम्स के एक्स हैंडल पर गौरव भाटिया वाले बयान का भी मूल पोस्टकार्ड मिला. इसमें भी उनकी तस्वीर वही थी पर बयान पूरी तरह अलग था.

    हमने गौर किया कि NBT के मूल पोस्टकार्ड की भाषा और फॉन्ट वायरल पोस्टकार्ड से अलग हैं. मसलन गौरव भाटिया वाले वायरल पोस्ट में 'ज़हर' में नुक्ते का इस्तेमाल है, जबकि नवभारत टाइम्स के अन्य पोस्टकार्ड में नुक्ते का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

    नवभारत टाइम्स ने किया खंडन

    नवभारत टाइम्स ने भी अपने सोशल मीडिया से इन पोस्टकार्ड का खंडन करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनके जरिए भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं. गौरव भाटिया ने भी इस बयान को फर्जी बताया है.

    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई पोस्ट वायरल हो रही हैं और उन फ़र्ज़ी पोस्ट के जरिये भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं।

    NBT की किसी भी खबर की सत्यता जांचने के लिए केवल NBT के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें। #FactCheck #NBT #FakeNews pic.twitter.com/r0kj7tvPWQ

    — NBT Hindi News (@NavbharatTimes) September 11, 2026


    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई पोस्ट वायरल हो रही हैं और उन फ़र्ज़ी पोस्ट के जरिये भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं। NBT की किसी भी खबर की सत्यता जांचने के लिए केवल NBT के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें। #FactCheck #NBT #FakeNews pic.twitter.com/rA9pC6iHS3

    — NBT Hindi News (@NavbharatTimes) September 5, 2026


    स्पष्ट है कि नवभारत टाइम्स ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई पोस्टकार्ड जारी नहीं किया है. NBT के हवाले से मोहन भागवत और गौरव भाटिया के मनगढ़ंत बयान वायरल किए जा रहे हैं. बूम इससे पहले भी NBT के नाम पर वायरल ऐसे कई एडिटेड और फर्जी ग्रफिक्स का फैक्ट चेक कर चुका है.


    यह भी पढ़ें -बाबा रामदेव की इस तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे झूठे हैं


    Tags

    NBTFAKE QUOTEfake graphicsPM ModiMohan Bhagwat
    Read Full Article
    Claim :   आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पीएम मोदी पर दूसरे धर्मों के लोगों ने वशीकरण किया है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!