Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की...
फैक्ट चेक

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत के जश्न का बताकर पुराना वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो 19 अक्टूबर 2026 का है. कोल्हापुर में मिल्क यूनियन चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की जीत के बाद यह जश्न मनाया गया था.

By -  Jagriti Trisha
Published -  30 Oct 2026 4:10 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत के जश्न का बताकर पुराना वीडियो वायरल

    विधान परिषद (MLC) चुनाव में नागपुर सीट पर कांग्रेस की जीत के बाद जश्न के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस का झंडा लिए डांस करते दिख रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो 19 अक्टूबर 2026 को कोल्हापुर में गोकुल मिल्क यूनियन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद मनाए गए जश्न का है.

    चार राज्यों में हुए MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री मोदी ने तंज कसते हुए पूछा था, "जरा अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?" इसके एक दिन बाद कांग्रेस ने नागपुर में भाजपा को हराने के बाद पलटवार किया.

    गौरतलब है कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है. इसके अलावा यह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह जिला भी है.

    महाराष्ट्र की नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट पर 29 अक्टूबर को घोषित किए गए जिसमें कांग्रेस के मौजूदा MLC अभिजीत वंजारी ने भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले को करीब 3,271 वोटों से हराया.

    सोशल मीडिया पर क्या वायरल?

    फेसबुक पर वायरल इस वीडियो में कांग्रेस का झंडा लिए लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं. इसके कैप्शन में कहा गया. 'नागपुर, भाजपा का वैचारिक किला और कांग्रेस ने अभी इसे भेद दिया है! अभिजीत वंजारी 2,500+ वोटों से एमएलसी चुनाव जीत गए हैं...'


    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. वीडियो MLC चुनाव के नतीजों से पहले का है

    हमें India With Congress के एक्स हैंडल पर यह वीडियो मिला, जिसे 19 अक्टूबर 2026 को पोस्ट किया गया था. कैप्शन में बताया गया कि कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और उनके समर्थक गोकुल मिल्क फेडरेशन चुनाव में कांग्रेस समर्थित पैनल की जीत का जश्न मना रहे हैं.

    2. वीडियो कोल्हापुर में हुए गोकुल मिल्क यूनियन चुनाव से जुड़ा है

    इससे जुड़ी बीबीसी मराठी और एबीपी न्यूज मराठी की 19-20 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अक्टूबर को हुए गोकुल मिल्क यूनियन के चुनाव में कांग्रेस MLC सतेज उर्फ बंटी पाटिल के नेतृत्व वाले पैनल ने 25 में से 13 सीटें जीती थीं. चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी गठबंधन महायुति समर्थित 'छत्रपति शाहू शेतकारी विकास अघाड़ी' और सतेज पाटिल के नेतृत्व वाले 'राजर्षि शाहू शेतकारी समविचारी अघाड़ी' के बीच था.

    महाराष्ट्र के करजत-जामखेड से विधायक और एनसीपी (शरद पवार) नेता रोहित पवार ने भी एक्स हैंडल पर इस वीडियो पोस्ट करते हुए समविचारी अघाड़ी को मिली जीत की बधाई दी थी.

    गोकुळ दूधसंघाच्या निवडणुकीत ‘खटक्यावर बोट जाग्यावर पलटी’ केल्याबद्दल ‘समविचारी आघाडी’ पॅनलचे प्रमुख नेते सतेज पाटील साहेब आणि माझे मित्र ऋतुराज जी पाटील यांचं व त्यांच्या संपूर्ण टीमंचं मनःपूर्वक अभिनंदन..! एकदा ठरलं की ‘कंडका पाडल्याशिवाय’ सोडायचं नाही, हेच कोल्हापूरकरांनी या निवडणुकीत दाखवून दिलं. आता या संस्थेत दूधासारखा शुभ्र सभासदांच्या हिताचाच कारभार होईल आणि दूध उत्पादकांना पुन्हा चांगले दिवस येतील, असा विश्वास आहे. तसंच असाच निकाल पदवीधर आणि शिक्षक मतदारसंघातही लागेल, त्यासाठी पैसा आणि सत्तेच्या बळावर कितीही अडथळे आणले गेले तरी संघर्ष सुरुच ठेवा, असाच संदेश या निकालाने दिला. @satejp @ruturajdyp #गोकुळ #GokulElection2026 #gokulresult

    — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) October 19, 2026


    यह भी पढ़ें -पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं को कहा बेलगाम? पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल


    Tags

    MaharashtraCongressFact Check
    Read Full Article
    Claim :   यह वीडियो नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मनाए गए जश्न का है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!