Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • क्या पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में...
फैक्ट चेक

क्या पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में भारत को दूसरा सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर बताया? जानें सच

बूम ने पाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Wheat producer (गेहूं उत्पादक) बताया था.

By -  Anmol Alphonso
Published -  13 July 2026 4:18 PM IST
  • Listen to this Article
    PM Modi addressing the Indian community in Auckland, New Zealand.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से वायरल है. दावा किया जा रहा है कि भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 'बीफ प्रोड्यूसर' है.

    बूम ने पाया कि वायरल दावा गलत है. मूल भाषण में पीएम मोदी ने भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Wheat producer (गेहूं उत्पादक) देश बताया था, जिसे गलत तरीके से 'बीफ' के रूप में प्रचारित किया जा रहा है.

    बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न की. यह यात्रा 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा थी.

    यह दावा गोहत्या और बीफ को लेकर लंबे समय से चल रहे राजनीतिक विवाद की पृष्ठभूमि में शेयर किया जा रहा है. भाजपा और पीएम मोदी द्वारा अक्सर इसका मुद्दा उठाया जाता रहा है. भाजपा शासित कई राज्यों में गोवध पर रोक है. वहीं भारत भैंस के मांस (बफेलो मीट) के दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है, जिसे अक्सर इंटरनेशनल ट्रेड में "बीफ" की कैटेगरी में रखा जाता है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया में गोमांस का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है.

    कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अंधभक्तों के बीच विश्वगुरु बताने वाले न्यूजीलैंड पहुंचकर बीफ और फिश पर ज्ञान देने लगे.'


    अंधभक्तों के बीच विश्वगुरु बताने वाले न्यूजीलैंड पहुंचकर बीफ और फिश पर ज्ञान देने लगे। pic.twitter.com/IegWikTLEZ

    — Deepak Singh दीपक सिंह (@DeepakSinghINC) July 13, 2026

    आर्काइव लिंक

    कई अन्य एक्स यूजर ने भी इस वीडियो को इसी तरह के दावों के साथ शेयर किया है.

    पड़ताल में क्या मिला:

    पीएम मोदी ने मूल भाषण में ऐसा कोई बयान नहीं दिया

    हमने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 11 जुलाई 2026 को भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी द्वारा दिए गए मूल भाषण को देखा, जिसे पीएमओ इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया था.

    भाषण के 1 घंटे 1 मिनट 22 सेकंड पर हम पीएम मोदी को स्पष्ट रूप से यह कहते हुए सुन सकते हैं कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Wheat producer है.


    वीडियो पर मौजूद मीडिया रिपोर्ट

    हमने पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट की भी जांच की और पाया कि उन्होंने बीफ उत्पादन का नहीं बल्कि गेहूं उत्पादन का जिक्र किया था.


    #WATCH | New Zealand: At the community event in Auckland, PM Narendra Modi says, "Today India is the world's fastest-growing major economy. India is the world's largest vaccine producer. India is among the leading nations in the world in terms of mobile data consumption. India is… pic.twitter.com/ZiNhK60D0u

    — ANI (@ANI) July 11, 2026


    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाला व्यक्ति एसपीजी कमांडो नहीं है


    Tags

    PM ModiBeef
    Read Full Article
    Claim :   प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ उत्पादक है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!