Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • BJP ने शिव मंदिर विध्वंस पर ममता...
फैक्ट चेक

BJP ने शिव मंदिर विध्वंस पर ममता बनर्जी के बयान की भ्रामक क्लिप शेयर की

बूम ने पाया कि पूरे वीडियो में ममता बनर्जी मंदिर विध्वंस पर भाजपा के दोहरे मापदंड को लेकर बोलती हुई दिखाई दे रही हैं.

By -  Archis Chowdhury
Published -  1 April 2026 6:13 PM IST
  • Listen to this Article
    Mamata Banerjee clip shared with misleading claim

    पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के भाषण का एक छोटा सा वीडियो इस भ्रामक दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि उन्होंने शिव मंदिर के टूटने का मजाक उड़ाया.

    बूम ने पाया कि पूरे वीडियो में ममता बनर्जी मंदिरों के तोड़-फोड़ पर भाजपा के दोहरे मापदंड को लेकर बात कर रही थीं. खासकर काशी विश्वनाथ परिसर में किए तोड़-फोड़ का जिक्र करते हुए वह भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही थीं.

    विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के इस वीडियो को पश्चिम बंगाल बीजेपी और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय समेत कई लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल हो रही आठ सेकेंड की इस क्लिप में ममता बनर्जी को बांग्ला में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर किसी शिव मंदिर को तोड़ा जाता है तो भाजपा हंगामा खड़ा कर देती है.

    वेस्ट बंगाल बीजेपी और अमित मालवीय समेत कई यूजर्स इस क्लिप को इस बात के सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं कि हिंदू मंदिरों को तोड़ना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है. वह मंदिर गिराए जाने का मजाक उड़ा रही हैं. आर्काइव लिंक यहां, यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. वायरल क्लिप भाषण का एक छोटा हिस्सा है

    ऑनलाइन वायरल हो रही आठ सेकंड की यह क्लिप ममता बनर्जी के एक लंबे भाषण का छोटा सा हिस्सा है, जिसे मूल संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया है. हमें ममता के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस भाषण का पूरा वीडियो मिला, जोकि 28 मार्च को बर्धमान जिले के रानीगंज स्थित खांद्रा फुटबॉल मैदान में आयोजित एक जनसभा का है.

    वीडियो के 11:17 मिनट पर ममता बनर्जी को बांग्ला में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अगर एक शिव मंदिर टूटता है तो भाजपा कितना हंगामा करती है. मंदिरों को तोड़ना सही नहीं है, मैं इसका समर्थन नहीं करती. काशी विश्वनाथ मंदिर बनाते समय भाजपा ने कितने मंदिर तोड़े थे?..."

    पूरे वीडियो में ममता बनर्जी वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के समय मंदिरों के तोड़े जाने को लेकर बीजेपी की आलोचना करती नजर आ रही हैं. इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली स्थित काली बाड़ी मंदिर के विध्वंस का भी जिक्र किया लेकिन वीडियो के क्लिप्ड वर्जन में यह संदर्भ पूरी तरह से काट दिया गया है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह मंदिर गिराए जाने को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज कर रही हैं.

    2. संदर्भ: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान हुई तोड़फोड़

    ममता बनर्जी की ये टिप्पणियां वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के रीडेवलपमेंट से जुड़े तोड़-फोड़ को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में थीं. जनवरी 2026 में काशी विश्वनाथ मंदिर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित मणिकर्णिका घाट पर चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान ने स्थानीय लोगों, पुजारियों और विपक्षी नेताओं के विरोध को हवा दी. उन्होंने आरोप लगाया कि देवी अहिल्याबाई होलकर से जुड़ी सदियों पुरानी संरचनाओं और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.

    हालांकि प्रशासन ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी मंदिर को ध्वस्त नहीं किया गया है और काम पूरा होने के बाद सभी कलाकृतियों को फिर से स्थापित किया जाएगा.


    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ पर अमित मालवीय ने किया गलत सांप्रदायिक दावा


    Tags

    West BengalWest Bengal Assembly ElectionMamata BannerjeeAmit Malviya
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिव मंदिर के टूटने का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है.
    Claimed By :  West Bengal BJP, Amit Malviya & Others
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!