Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. मध्य प्रदेश में चलती बस में अश्लील...
फैक्ट चेक

मध्य प्रदेश में चलती बस में अश्लील हरकत के आरोपी को लेकर गलत सांप्रदायिक दावा वायरल

BOOM से बातचीत में सागर पुलिस ने वायरल सांप्रदायिक दावे का खंडन करते हुए बताया कि वीडियो में दिख रहे आरोपी का नाम नीतेश गोंड है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  16 July 2026 1:13 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Viral post falsely identifying the Sagar bus harassment accused as Muslim

    मध्य प्रदेश के सागर जिले में बस के अंदर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ आरोपी की पहचान को लेकर गलत सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है और उसका नाम 'शाहिल' बताया जा रहा है.

    बूम ने पाया कि सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. देवरी थाना प्रभारी ने इस दावे का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी का नाम नीतेश गोंड है.

    हाल ही में सागर जिले के देवरी में बस के अंदर दो युवतियों के सामने एक युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया. आरोप है कि युवक ने युवतियों के सामने अपनी पैंट की जिप खोल दी, जिसके बाद युवतियां उसे सबक सिखाते हुए थप्पड़ मारती नजर आईं.

    वायरल दावा क्या है?

    सोशल मीडिया पर लड़कियों की बहादुरी की सराहना करते हुए इस घटना का वीडियो व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है. इसी दौरान एक्स और फेसबुक पर कुछ यूजर्स ने आरोपी की पहचान को सांप्रदायिक रंग देते हुए उसका नाम 'शाहिल' बता दिया.

    पोस्ट में दावा किया गया, 'शाहिल नाम का शैतान चलती बस में महिला के पास जाकर मास्टरबेट करने लगा. लेकिन महिला ने इस हवस के मौलवी का सारा हवशीपन वहीं निकाल दिया.' आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल सांप्रदायिक दावा गलत है

    वीडियो से जुड़ी आजतक, ईटीवी भारत और एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 9 जुलाई को सागर के देवरी बस स्टैंड के पास हुई थी. युवक बस में चढ़ने के बाद युवतियों की सीट के पास जाकर अश्लील हरकतें करने लगा. हालांकि युवतियों द्वारा मारपीट करने के बाद वह बस से उतर गया. हमने पाया कि इन रिपोर्ट में आरोपी की पहचान नीतेश गोंड के रूप में की गई है.

    रिपोर्ट में एसडीओपी अरुण उइके के हवाले से बताया गया कि युवतियों ने किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. इसलिए वीडियो वायरल होने के बाद देवरी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान की और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

    देवरी थाना प्रभारी ने की पुष्टि

    बूम ने वायरल दावे के संबंध में देवरी पुलिस से भी संपर्क किया. देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने सांप्रदायिक दावे का खंडन करते हुए बताया, "आरोपी का नाम शाहिल नहीं, नीतेश गोंड है."

    उनके अनुसार, घटना 9 जुलाई की है. पुलिस ने 11 जुलाई को स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को BNS की धारा 170 के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि लड़कियां यात्री थीं, जो सागर से बस में सवार हुई यात्री थीं. अबतक उनकी पहचान नहीं हो सकी है.


    यह भी पढ़ें -बांग्लादेश में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल


    Tags

    Madhya PradeshCCTV FootageCommunal Claim
    Read Full Article
    Claim :   मध्य प्रदेश के सागर में बस में अश्लील हरकत करने वाला आरोपी शाहिल नाम का एक मुस्लिम युवक है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!