Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. बांग्लादेश में चोरी के आरोप में...
फैक्ट चेक

बांग्लादेश में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो ढाका के जात्राबारी का है, जहां 16 जून 2026 को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक के साथ मारपीट की थी.

By -  Jagriti Trisha & Ummay Ammara Eva
Published -  24 Jun 2026 2:13 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Man in a drain during a crowd assault incident in Bangladesh.

    सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में हिंदुओं को पत्थर मारकर मौत की सजा देने के सांप्रदायिक दावे से एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को गंदे नाले में फेंककर उसपर पत्थर और डंडा चलाते नजर आ रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. यह वीडियो बांग्लादेश के ढाका जिले के जात्राबारी का है. 16 जून 2026 को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह घायल हो गया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर इसके साथ सांप्रदायिक दावा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं को पानी में डुबोकर उन पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं और उन्हें मौत की सजा दी जा रही है. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    मोबाइल चोरी के आरोप में हुई थी मारपीट

    संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें जून 2026 के ऐसे कई पोस्ट मिले, जिनमें बांग्लादेशी यूजर्स ने इस घटना की निंदा की थी. कुछ स्थानीय न्यूज चैनलों ने मिलते-जुलते वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि यह घटना ढाका के जात्राबारी की है, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट की गई थी. भीड़ के हमले से बचने के लिए युवक कथित तौर पर एक नाले में कूद गया था.

    इस संबंध में News Now Bangla, BEC News, CTG News BD और Bangladhoni की पोस्ट देखी जा सकती है.

    घटना में युवक की मौत नहीं हुई

    Doshdik की 16 जून की ग्राउंड से की गई वीडियो रिपोर्ट में भी घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए यही बताया गया कि जात्राबारी इलाके में एक युवक मोबाइल छीनते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया. घटना से जुड़े कुछ वीडियो में युवक को नाले से बाहर निकलने के बाद कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी देखा जा सकता है.

    आगे हमने Doshdik नाम के इस चैनल से संपर्क किया, जिन्होंने घटना में किसी तरह के धार्मिक एंगल से इनकार करते हुए बताया कि वे लोग युवक को नहीं जानते थे. उन्होंने हमारे साथ घटना का लाइव वीडियो भी साझा किया, जिसमें 1 मिनट 35 सेकंड के करीब यूजर यह दावा करता है कि यह युवक अक्सर लोगों के मोबाइल चोरी करता था और कुछ दिन पहले इसने यूजर का भी मोबाइल छीन लिया था.


    स्थानीय रेस्टोरेंट के मालिक ने भी की पुष्टि

    आगे बूम की बांग्लादेश टीम ने वीडियो में दिख रहे एक रेस्टोरेंट के ओनर से भी संपर्क किया. उन्होंने बताया कि घटना करीब एक हफ्ते पहले दोपहर में हुई थी. वीडियो में दिख रहा युवक फोन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक की मौत नहीं हुई थी.



    यह भी पढ़ें -बांग्लादेश में पिता के सामने हिंदू महिला के रेप के गलत दावे से वीडियो वायरल


    Tags

    Bangladesh videoCommunal ClaimFact Check
    Read Full Article
    Claim :   बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को निशाना बनाकर भीड़ ने उसे पानी में फेंका और उस पर पत्थर बरसाए.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!