Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • जबलपुर क्रूज हादसे से जोड़कर...
फैक्ट चेक

जबलपुर क्रूज हादसे से जोड़कर बांग्लादेश का वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि यह वीडियो पुराना है, तब बांग्लादेश के कप्ताई लेक (Kaptai lake) में एक नाव हादसे का शिकार हो गई थी.

By -  Jagriti Trisha
Published -  5 May 2026 6:00 PM IST
  • Listen to this Article
    Bangladesh video falsely claimed to show the Jabalpur cruise accident.

    जबलपुर क्रूज हादसे से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें झील में एक नाव पलटी हुई दिख रही है और उसमें सवार लोग चीख-पुकार के बीच खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो बांग्लादेश का है, जहां दिसंबर 2025 में रंगामती (Rangamati) जिले की कप्ताई झील में पर्यटकों को ले जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई थी.

    गौरतलब है कि 30 अप्रैल को मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद सोशल मीडिया पर इससे जोड़कर कई वीडियो वायरल किए जाने लगे.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जबलपुर क्रूज हादसे का बताया जा रहा है. वीडियो में पानी में जान बचाने की कोशिश कर रहे लोगों को दिखाते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह हादसे से ठीक पहले का मंजर है. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो जबलपुर हादसे से पहले का है

    वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें News Report Today और The Headlines के फेसबुक पेज पर 26-28 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला. इससे पुष्टि होती है कि वायरल वीडियो का हालिया जबलपुर क्रूज हादसे से कोई संबंध नहीं है.

    वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बांग्लादेश का है, जहां 25 दिसंबर 2025 को कप्ताई झील में एक नाव पलट गई थी. बता दें कि कप्ताई झील बांग्लादेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है. यह चटगांव डिवीजन के रंगामती जिले के कप्ताई उपजिले में स्थित है.

    वीडियो बांग्लादेश का है

    आगे संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें बांग्लादेश की कई विश्वसनीय न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट मिलीं, जिनमें वायरल वीडियो शामिल था. Somoy National, Prothom Alo, और Dhaka Tribune की वीडियो रिपोर्ट में भी बताया गया कि 25 दिसंबर को रंगामती की कप्ताई झील में 19 पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई थी.


    Amarbanglabd, Prothom Alo और Ittefaq की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा शाम करीब 5 बजे रंगामती के शिलचरिमुख स्थित रंगब्यास कैंप के पास हुआ था. नाव में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया.

    रिपोर्ट में बताया गया कि नाव आकार में छोटी थी और क्षमता से अधिक लोग उसमें सवार थे. कई यात्री नाव की छत पर बैठे हुए थे. खबरों में पुलिस अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी शामिल हैं.


    यह भी पढ़ें -बंगाल चुनाव: लोगों पर लाठीचार्ज करती पुलिस का यह वीडियो बांग्लादेश का है


    Tags

    Bangladesh videoMadhya PradeshUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   वायरल वीडियो जबलपुर क्रूज हादसे का है, जिसमें नाव पलटने के बाद लोग जान बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!