Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • इजरायली शहर हाइफा पर हमले के दावे...
फैक्ट चेक

इजरायली शहर हाइफा पर हमले के दावे से वायरल हुआ सीरिया का पुराना वीडियो

US Iran War: बूम ने पाया कि वायरल वीडियो 2025 में दमिश्क पर हुए उस हमले का है, जहां इजरायली सेना ने सीरियाई रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया था.

By -  Jagriti Trisha
Published -  3 March 2026 6:26 PM IST
  • Listen to this Article
    Video shows Israel airstrike on Damascus, not Iran attack on Haifa

    सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर हाइफा पर हमले के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. बूम ने जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो इजरायल का नहीं बल्कि सीरिया का है.

    यह वीडियो जुलाई 2025 का है, तब इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया था. इसका मौजूदा ईरान-इजरायल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है.

    गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने एक संयुक्त अभियान के तहत ईरान के कई शहरों पर सैन्य हमले किए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल के तेल अवीव समेत कतर, आबू धाबी, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई खाड़ी देशों को निशाना बनाया.

    Al Jazeera की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों के दौरान अब तक ईरान में 555 लोग, इजरायल में कम से कम 10 लोग और खाड़ी देशों में 5 लोग मारे गए हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक पर वायरल हो रही यह वीडियो क्लिप करीब 9 सेकंड की है, जिसमें तेज धमाके की आवाज सुनाई देती है और इमारतों से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है. (आर्काइव लिंक)

    यूजर्स इसे हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष से जोड़ते हुए शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि यह ईरान द्वारा इजरायल के हाइफा शहर पर किए गए हमले का वीडियो है. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो 2025 का है

    पड़ताल के दौरान हमें @visegrad24 के एक्स हैंडल पर एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल क्लिप से मिलते-जुलते विजुअल मौजूद थे. यहां यह वीडियो 16 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि यह 28 फरवरी 2026 से जारी ईरान-इजरायल-अमेरिकी संघर्ष से पहले का वीडियो है.

    Another video from a different angle showing Israel’s airstrikes against the Syrian Defense Ministry building in Damascus.

    Israel has launched the airstrikes in defense of Syria’s Druze population
    pic.twitter.com/lerueoxTfN

    — Visegrád 24 (@visegrad24) July 16, 2025


    इसके कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक वीडियो में दमिश्क स्थित सीरियाई रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर इजरायल द्वारा की गई एयरस्ट्राइक दिखाई गई है.

    इजरायल ने सीरियाई रक्षा मंत्रालय पर किया था हमला

    संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें Aljazeera, Theguardian, Reuters और Telegraaf की रिपोर्ट मिली. अधिकांश रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य मौजूद हैं.


    खबरों के अनुसार, इजरायल ने 16 जुलाई 2025 को सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के पास हवाई हमले किए थे. इस हमले में मंत्रालय की चार मंजिलें ढह गईं और उसका बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

    रिपोर्ट में सीरियाई अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हो गए. हालांकि Reuters की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से मारे गए सुरक्षा बलों की संख्या पांच बताई गई है.

    इजरायली सेना का कहना था कि दक्षिणी सीरिया के Suwayda क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय ड्रूज के खिलाफ बढ़ती हिंसा और सैन्य कार्रवाई के बाद उसने यह कदम उठाया था. तब आजतक और एनडीटीवी समेत कई इंडियन मीडिया आउटलेट्स ने भी इससे संबंधित खबर प्रकाशित की थी.

    ईरान ने की हाइफा पर हमले की कोशिश!

    खबरों के मुताबिक ईरान ने इजरायल की पोर्ट सिटी हाइफा पर हमले के प्रयास किए हैं लेकिन हमारी जांच में साफ है कि यह वीडियो हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष से जुड़ा नहीं है.


    यह भी पढ़ें -ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की आखिरी तस्वीर के दावे से AI जनरेटेड फोटो वायरल


    Tags

    Iran Israel warUS-Israel Iran WarUS Iran WarIsraelSyriaFact Check
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरान ने इजरायल की पोर्ट सिटी हाइफा पर हमला कर दिया है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!