Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. फैक्ट चेक: अविश्वसनीय तरीके से कैच...
फैक्ट चेक

फैक्ट चेक: अविश्वसनीय तरीके से कैच लेती महिला क्रिकेटर का AI जनित वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है. इसे एआई की मदद से बनाया गया है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  11 Sept 2026 12:34 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    AI-generated video falsely showing an Indian woman cricketer taking an unbelievable catch.

    सोशल मीडिया पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी द्वारा अविश्वसनीय तरीके से कैच लेने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

    हालांकि बूम ने जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है. इसे एआई की मदद से हेरफेर कर बनाया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल हो रही करीब 10 सेकंड की इस क्लिप में एक महिला खिलाड़ी बैकफ्लिप करते हुए कैच लेती नजर आ रही है. इसमें दिख रही जर्सी और स्कोरबोर्ड के मुताबिक यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले के दौरान का वीडियो है.

    प्रभु चावला जैसे पत्रकारों समेत कई यूजर्स इसे वास्तविक वीडियो मानकर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कैच ना पहले कभी लिया गया और ना आगे आसानी से लिया जा सकता है.

    क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कैच ना पहले कभी लिया गया और ना आगें आसानी से लिया जा सकता है.!!😳

    ना भूतों ना भविष्यति 🔥 pic.twitter.com/CMCTK13YbI

    — Shiksha News Rajasthan (@ShikshaNewsRaj1) September 9, 2026

    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    हमने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबलों में इस तरह के अद्भुत और असाधारण कैच से जुड़ी जानकारी सर्च की, लेकिन हमें ऐसी किसी घटना की कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली. जाहिर है क्रिकेट में अगर इस तरह का अविश्वसनीय कैच हुआ होता तो इसकी चर्चा जरूर होती.

    बूम ने इस विजुअल से मिलते-जुलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैचों के कुछ हाइलाइट्स भी देखे, लेकिन इनमें भी हमें इस तरह का कोई दृश्य नहीं मिला.

    वीडियो में मौजूद विसंगतियां

    हमने गौर किया कि कैच लेने वाले दृश्य में महिला खिलाड़ी की जर्सी पर 'INDIA' की स्पेलिंग अस्पष्ट नजर आ रही है. साथ ही पूरी प्रक्रिया भी काल्पनिक प्रतीत हो रही है.



    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें क्रिकेट से जुड़े एक यूट्यूब चैनल पर 4 सितंबर का अपलोड किया गया यह वीडियो मिला, जहां इसे AI टैग के साथ साझा किया गया था. यानी इस वीडियो को एआई की मदद से एडिट या निर्मित किया गया है. इस चैनल पर इस तरह के कैच से जुड़े कई एआई जनरेटेड वीडियो देखे जा सकते हैं.



    एआई जनरेटेड टूल ने की पुष्टि

    पुष्टि के लिए हमने इसे AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation और NVIDIA पर चेक किया. Hive ने वीडियो के AI जनरेटेड होने की संभावना 88.2 प्रतिशत बताते हुए इसकी पुष्टि की कि इसे Seedance 2 (वीडियो जनरेशन मॉडल) की मदद से बनाया गया है.



    इसके अलावा Deepfakes Analysis Unit (DAU) के सहयोगियों ने इसके ऑडियो की भी जांच की. उनकी जांच में वॉयस डिटेक्शन टूल Hiya ने वीडियो की आवाज के भी AI जनित होने की संभावना जताई.



    बता दें कि फिलहाल विमेंस एशिया कप 2026 जारी है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरे सेमीफाइनल में 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होना है, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.


    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का रिश्वत लेते हुए वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड है


    Tags

    Indian Cricket TeamArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देख सकते हैं कि भारतीय महिला क्रिकेटर ने अविश्वसनीय तरीके से बैकफ्लिप करते हुए कैच लिया.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!