Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री...
फैक्ट चेक

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का रिश्वत लेते हुए वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड है

बूम ने पाया कि ब्रात्य बसु का वीडियो गूगल के SynthId का उपयोग करके एआई द्वारा जनरेट किया गया है.

By -  Srijit Das
Published -  29 April 2026 10:18 AM IST
  • Listen to this Article
    पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का रिश्वत लेते हुए वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड है

    पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को एक न्यूज बुलेटिन के रूप में प्रसारित किया गया है, जिसमें 'तहलका टीवी' द्वारा एक कथित स्टिंग ऑपरेशन में वर्तमान विधायक को एक्सपोज किया गया है.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि बसु का वीडियो गूगल के SynthID का उपयोग करके आर्टफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा जनरेट किया गया है. हमने वीडियो में कई विसंगतियां पाईं जो एआई जनरेटेड विजुअल में सामान्य होती हैं. इसके अलावा डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (डीएयू) में हमारे सहयोगियों ने भी पुष्टि की कि यह वीडियो गूगल एआई का उपयोग करके बनाया गया था.

    36-सेकंड का यह वीडियो एक समाचार बुलेटिन के रूप में दिखाई देता है, जिसमें "तहलका टीवी" का लोगो हिंदी में और टेक्स्ट बांग्ला में है, जिसमें दावा किया गया है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले ब्रात्य बसु का एक वीडियो लीक हुआ है. फुटेज में, बसु को एक अज्ञात व्यक्ति से पैसे लेते हुए, मुस्कुराते हुए और एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है दावा?

    भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के खिलाफ आरोप सामने आ रहे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि फाइल के अप्रूवल के बाद रिश्वत ली जा रही है. ऐसे गंभीर आरोपों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है."

    पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें और आर्काइव के लिए यहां क्लिक करें.


    हमने क्या पाया: वीडियो एआई द्वारा जनरेट किया गया था

    1. कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली: हमने सबसे पहले देखा कि वीडियो में एक समाचार चैनल का नाम हिंदी में है, जबकि बुलेटिन में अन्य टेक्स्ट बांग्ला में हैं, जो असामान्य लगता है. फेसबुक और यूट्यूब पर कीवर्ड खोज करने पर हमें इसी नाम और लोगो के तहत वीडियो रिपोर्ट साझा करने वाला कोई चैनल नहीं मिला.

    इसके अलावा, वीडियो का प्रारूप मानक समाचार बुलेटिन के साथ मेल नहीं खाता, साथ ही किसी विश्वसनीय मीडिया आउटलेट ने इस कथित स्टिंग ऑपरेशन को पब्लिश नहीं किया.

    2. वीडियो में एआई-जनरेटेड संकेत दिखाई देते हैं: वीडियो की क्वॉलिटी लो होने के बावजूद हमने कई विसंगतियां पाईं. हमने वीडियो के उस पार्ट को क्रॉप कर विश्लेषण किया जिसमें ब्रात्य बसु दिखाई देते हैं. इस दौरान हमें कई ऐसे संकेत मिले जो सामान्यतः एआई-जनरेटेड विजुअल में देखे जाते हैं.

    एआई-जनरेटेड वीडियो में अक्सर हाथों के नैचुरल मूवमेंट नहीं होते हैं इसलिए हमने वीडियो के 16-19 सेकंड के सेगमेंट को ध्यान से देखा जहां बसु का बायां हाथ पहले असामान्य रूप से बड़ा दिखाई देता है. जैसे ही वह कथित तौर पर पैसे लेते हैं और उसे अपने पास की मेज पर रखते हैं, उनका बायां हाथ काफी धुंधला दिखाई देता है. बसु की उंगलियां भी विकृत दिखाई देती हैं और वह दोनों हाथों से पकड़ी गई वस्तु के साथ असामान्य रूप से मिल जाती हैं.


    हमने 22 सेकंड के आसपास एक समान गड़बड़ी भी पाई, जहां उनकी उंगलियां पन्नों के साथ मिलती हैं जब वह उन्हें पलटते हैं. इसके अलावा, फ्रेम-दर-फ्रेम विश्लेषण से पता चलता है कि ब्रात्य बसु के हाथ में कलम आकार बदलती है और गति के दौरान विकृत होती है.



    3. गूगल के एआई डिटेक्टर से पुष्टि: इन निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए, हमने एआई वॉयस डिटेक्शन टूल्स Hiya और Resemble AI का उपयोग करके ऑडियो का परीक्षण किया, दोनों ने संकेत दिया कि ऑडियो असली नहीं है और एआई जनरेशन के संकेत दिखाए.

    आगे वेरिफिकेशन के लिए, हमने Deepfakes Analysis Unit (DAU) में अपने सहयोगियों से कंसल्ट किया, जिन्होंने गूगल के एआई डिटेक्शन टूल, SynthID का उपयोग करके वीडियो का विश्लेषण किया. SynthID परीक्षण ने पुष्टि की कि वीडियो असली नहीं है और इसे गूगल एआई का उपयोग करके जनरेट किया गया था.

    SynthID गूगल के जनरेटिव एआई प्रोडक्ट में एम्बेडेड डिजिटल वॉटरमार्क का पता लगाने का काम करता है. गूगल के अनुसार, ये मार्कर ह्यूमन के लिए अदृश्य होते हैं लेकिन SynthID की डिटेक्शन तकनीक द्वारा पहचाने जा सकते हैं.



    डीएयू ने भी Resemble AI के डीपफेक डिटेक्टर का उपयोग करके वीडियो का परीक्षण किया, जिसने भी पुष्टि की कि वीडियो में एआई-जनरेटेड कंटेट है.


    Tags

    West Bengal Assembly ElectionWest BengalArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को कैमरे के सामने रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है.
    Claimed By :  BJP Leader Agnimitra Paul and others
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!